Breaking News

आचार संहिता के तहत जलनिगम कर्मियों ने 31 मई तक आंदोलन किया स्थगित

HTN Live
सातवें वेतनमान को लेकर चल रहा था आंदोलन 

लखनऊ। सातवें वेतनमान को लेकर 35 दिनों से प्रधान मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे जलनिगम कर्मियों ने 31 मई तक अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। उप्र जलनिगम संयुक्त समिति ने चुनाव आचार संहिता के तहत यह निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य अजय पाल सिंह सोमवंशी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि उन्होंने बताया कि मार्च, अप्रैल व मई के प्रत्येक मंगलवार को समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करते हुए प्रधान कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। उप्र जल निगम संयुक्त समिति के पदाधिकारियों की आज जलनिगम अध्यक्ष के साथ वार्ता हुई। जिसमें आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश भर में चलाये जा रहे आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अजयपाल ने बताया कि 31 मई को आंदोलनरत सभी 10 संगठन बैठक कर जून के प्रथम सप्ताह से आंदोलन दोबारा शुरु करने का निर्णय लेंगे। जिसको सातवां वेतनमान लागू होने तक चलाया जायेगा। उन्होंने बीते साल 18 दिसंबर से चरणबद्ध रूप से प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे प्रभावी आंदोलन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके समर्पण की सराहना 

No comments