Breaking News

पाकिस्तान आतंकवाद के साथ पाइरेसी का भी गढ़:तिग्मांशु

HTN Live

फिल्म मिलन टॉकीज के प्रमोशन के लिए आये तिग्मांशु और अली
लखनऊ (सं)। फिल्मकार और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया अपनी आने वाली फिल्म मिलन टॉकीज के प्रमेाशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म को अपनी दिल के बेहद करीब मानने वाले तिग्मांशु अली फजल के साथ नवाबों के शहर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है और यह पिछले दस सालों से इसको बनाने की कोशिश कर रहे थे। मिर्जापुर फेम अली फजल भी मिलन टॉकीज को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
शहर आने पर फिल्म निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि वेब सीरीज को लेकर सेंसरशिप होना बहुत जरूरी है। उनका मानना है कि फिल्मों में गालियों से भरे डायलॉग वहीं रखते हैं जिनकी भाषा पर पकड़ नहीं होती है। वहीं तिग्मांशु ने बताया कि वो पाकिस्तान में मिलन टॉकीज को रिलीज नहीं करेंगे। इसके पीछे उनका मानना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ होने के साथ साथ पाइरेसी का भी गढ़ है। शूटिंग हब बनते जा रहे लखनऊ के बारे में तिग्मांशु ने बताया कि यहां फिल्म निर्माण के लिए हर जरूरी सहूलियत मिलती है इसलिए आने वाले समय में लखनऊ एक बड़ी फिल्म सिटी बनकर उभरेगा। तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि एक सफल निर्देशक की पहचान है कि वो अली अलग किस्म की अच्छी फिल्में बनाता हो। लखनऊ के ही रहने वाले अभिनेता अली फजल इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। पिछले दिनों वेब सीरीज मिर्जापुर की जबरदस्त सफलता से खुश अली ने इस बात का भी एलान किया कि मिर्जापुर का सेकेण्ड पार्ट बन रहा है और अगले महीने से इसकी शूटिंग भी शुरू हो जायेगी। अपने घर आने की खुशी में अली ने बताया कि मैं मुम्बई में रहकर लखनवी खाने को बहुत मिस करता हूं। अली फजल ने बताया कि वो एक कहानी लिख रहे हैं और जल्द ही उस पर फिल्म भी बनायेंगे। अली ने फिल्म बात बन गयी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें डबल रोल वाला किरदार निभाने की तमन्ना थी लेकिन उन्होंने उस फिल्म में काम करके गलती कर दी। 

No comments