आचार संहिता लागू होने पर राजनैतिक दलों पर गिरी गाज
HTN Live
नगर निगम व पुलिस ने होर्डिग, बैनर व सरकारी योजनाओं के बोर्ड हटाये
लखनऊ। आचार संहिता घोषित होने के साथ ही जहां राजधानी के प्रमुख मार्गों पर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिग बैनर व सरकारी योजनाओं के बोर्ड हटाने का कार्य हुआ वहीं अतिक्रमण हटाने में भी नगर निगम ने कसर नहीं छोड़ी।
रविवार शाम चुनाव आयोग ने लोकसभा 19 के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की घोषणा की थी। इससे पूर्व ही नगर निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में निगम की टीम पुलिस बल के साथ राजनैतिक दलों के झंडे बैनर पोस्टर बोर्ड आदि उतरवाने पहुंच गई थी। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने भी 48 घंटे के भीतर राजनैतिक दलों के तमाम बोर्ड आदि उतरवाने व वाल पेंटिग हटाने के निर्देश जारी किए थे। परिणाम यह रहा कि शहर भर के अधिकारी व कर्मचारी आचार संहिता घोषित होते ही बोर्ड बैनर आदि उतरवाने में जुट गये। सोमवार को नगर निगम की टीम ने राजधानी के सहादतगंज, गोमतीनगर, चौक जैसे तमाम इलाकों में तमाम दलों के बैनर बोर्ड उतरवाये वहीं लखनऊ के कई इलाकों में प्रमुख मार्गों से बोर्ड आदि हटाने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रखी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता के चलते बिना परमिशन के किसी भी राजनैतिक दल के बैनर पोस्टर व बोर्ड लगाना प्रतिबंधित है। इसी कारण बोर्ड आदि उतरवाये जा रहे हैं। बिना इजाजत के बोर्ड आदि लगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। नगर निगम ने शहर भर से जब्त की चुनावी सामाग्री बैनर, पोस्टर और होल्डिंग गोमतीनगर के निकट स्थित नगर निगम के आरआर विभाग में जमा कर दी है।
No comments