Breaking News

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाडिय़ों ने कायम किया दबदबा एक्सीलिया अंतर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप

HTN Live

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन व एक्सीलिया स्कूल के तत्वावधान में आयोजित एक्सीलिया अंतर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, सात रजत व सात कांस्य सहित 28 पदक जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया। 
ओमैक्स सिटी, रायबरेली रोड शहीद पथ स्थित एक्सीलिया स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी परवेज खान और मोहम्मद नदीम खान ने पुरस्कार वितरित किये। उनका स्वागत स्कूल के चेयरमैन डीएस पाठक, निदेशक आशीष पाठक, प्रधानाचार्या सोनिया वद्र्धन ने किया।
अंतिम दिन हुई स्पर्धाओं में पलक चौहान, गौरी पाण्डेय, नम्रता, सुकीर्ति मिश्रा, यशस्वी दुबे, शिवांगी, आद्या, सुष्मिता शर्मा, अन्विता कश्यप, काजल यादव, माज खान, अद्यूब हुसैन, बादल, शाहरुख खान, श्रेयांश सिंह, हर्ष राज, तेजष यादव, ओजस पाण्डेय, आर्यन सोनीए अभिजीत शर्माए सुशांत पालए रणवीरए मोण्सालिस खानए अथर्व मिश्राए आदित्य मिश्रा, पी अरुण, प्रबद्ध, सदफ अनवर, सौम्या यादव, समर अनन हुसैन, कोमल दिवाकर, प्रीति गौतम, श्रेयांशी गुप्ता, सईदा तनवीर, एकता वर्मा, आशू रावत, सौरभ यादव, प्रतिभ गुप्ता, यूसुफ  सफर, सचिन, सूर्यकांत द्विवेदी, आफताब आलम, राज कुमार यादव, अमन केसरवानी और रवि कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। 

No comments