साई लखनऊ ने एक स्वर्ण सहित जीते सात पदक चौथी कैडेट नेशनल ताइक्वाडो प्रतियोगिता
HTN Live
लखनऊ। तमिलनाडु में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित चौथी नेशनल क्यूरोगोई व पुमसे ताइक्वाडो चैम्पियनशिप में लखनऊ साई के प्रशिक्षुओं ने एक स्वर्ण, 4 रतज पदक व दो कांस्य पदक सहित सात पदकों पर कब्जा जमाया। साई की कुशी मोधानवी ने अण्डर- 41 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
अर्जुन कुमार चौहान अण्डर-45 किलोग्राम, संदीप प्रसाद अण्डर- 49 किलोग्राम और सौरभ रावत ने अण्डर- 53 किलोग्राम वर्ग भार में रजत पदक जीता। वहीं साई की ओर से नवीन सिंह चंहार और पूर्णिमा वर्मा ने क्रमश: 61 किलोग्राम व 37 किलोग्राम वर्ग भार में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
साई निदेशक रचना गोविल ने बताया कि सभी प्रशिक्षु लखनऊ साई सेंटर स्कीम की तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन सभी खिलाडिय़ों को संध्या भारती व सुजीत कुमार बघेल प्रशिक्षण दे रहे हैं। खिलाडिय़ों के उम्दा प्रदर्शन पर निदेशक रचना गोविल ने पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को बधाई दी।

No comments