छात्राओं ने बिखेरे हुनर के रंग - गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना एलुमनाई मीट
HTN Live
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
जोश और उत्साह के संग अपने पुराने कॉलेज के दिनों को याद कर छात्राओं ने अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। हॉलीवुड बॉलीवुड के गानों पर थिरकती छात्राएं और उनका उत्साहवर्धन करते हुआ कॉलेज स्टाफ। यह नजारा बुधवार को चारबाग स्थित गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में देखने को मिला। एलुमनाई मीट 2019 कार्यक्रम में 2013 से 2017 तक के 150 बच्चों ने उत्साह से लबरेज नजर आए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीन ऑफ आर्ट्स डॉ पीसी मिश्रा और होम साइंस विभाग की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ मीना सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर कॉलेज की प्रिंसिपल सुरभी गर्ग ने किया। कार्यक्रम में 1000 छात्राओ समेत कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
रैंप वॉक में बिखरे फ़ैशन के जलवे
एलुमनाई मीट की प्रतिभागियों ने इस अवसर पर अपने हुनर के रंग बीके है जिसमें उन्होंने रैंप वॉक पर आत्मविश्वास संग अपने फैशन के जलवे बिखेरे। इस अवसर पर बलून गेम ग्रुप डांस सिंगिंग अन्य प्रतियोगिताओं में भी एमकॉम बीकॉम बीए बीकॉम ऑनर्स की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
कॉलेज की छात्राओं की ओर से परिसर में मेले का आयोजन किया गया जिसमें खाने के स्टाल, डेकोरेशन स्टाल, कपड़ों के स्टाल समेत करीबन 50 स्टाल लगाए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम में मिस मिलियन डॉलर स्माइल मिस विंटर क्वीन मिस पंजाबी तड़का मिस डांसिंग दीवार बेस्ट बेस्ट हेयर डू के खिताब से छात्राओं को नवाजा गया।


No comments