Breaking News

देश के वीर सपूत जो शहीद हो गए हैं उन शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि यात्रा निकाली

HTN Live


उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल डंडाहीया के मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि आज मदरसा जियामतुज ज़ोहरा लिल बनात के नेतृत्व में देश के वीर सपूत जो शहीद हो गए हैं उन शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि यात्रा निकाली। जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी जी ने कहा कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए।उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ नगर अध्यक्ष जावेद बेग महामंत्री रितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि निंदा नहीं इंसाफ चाहिए पाकिस्तान साफ़ चाहिए। असील खान अंसारी साहब हाफिज रईस पप्पू खान रजी अहमद रवि शंकर वर्मा दुर्गेश गुप्ता अनुज साहू सन्नी गुप्ता देख सहित सैकड़ों साथियों ने शामिल होकर शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

No comments