Breaking News

आज देश की बड़ी खबरें

HTN Live



 जम्मू,  फरवरी जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को कहा कि किसी को भी राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीपी) टूट रही है और वह सुरक्षाबलों और देश की राजनीतिक प्रणाली के खिलाफ बयान देकर अपनी पार्टी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। एक समारोह से इतर यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, "चुनाव आने वाले हैं, उनकी पार्टी टूट रही है। उनकी पार्टी सही स्थिति में नहीं है।" उन्होंने कहा, "वह भारत-विरोधी भावनाओं को भड़काकर सत्ता में आना चाहती हैं। किसी को भी उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।" मलिक ने कहा कि उनका बयान सुरक्षाबलों के मनोबल पर प्रभाव नहीं डालेगा। महबूबा अपने हालिया बयानों में, राज्यपाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर रही हैं। उन्होंने दोनों पर 'देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आत्मा और भावना' को नुकसान पहुंचाकर हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने वोका आरोप लगाया था।



लखनऊ, फरवरी बदलते समय व राजनीति के लिए अपनी तैयारी का संकेत देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को घोषणा की कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगी। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। मायावती 22 जनवरी को ट्विटर पर शामिल हुईं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा, "हेलो, भाइयों और बहनों। मैं आदर सम्मान के साथ ट्विटर परिवार से खुद का परिचय करा रही हूं।" मायावती ने अपने पहले संदेश में कहा, "भविष्य की बातचीत, टिप्पणी मेरे आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'एट दि रेट सुश्रीमायावती' पर होगी।" अपने स्वागत पोस्ट के कुछ मिनटों बाद उन्हें हजारों लाइक मिले। मायावती के 9,759 फालोवर्स है, जिसके उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के जारी बयान के बाद बढ़ने की उम्मीद है। मायावती 'जनता व मीडिया से त्वरित बातचीत' के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से जुड़ी हैं। बसपा के एक बयान में कहा गया, "उनके आधिकारिक ट्विटर अकांउट का इस्तेमाल राष्ट्रीय व राजनीतिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जाहिर करने के लिए किया जाएगा।" मायावती अब तक पुरानी तरह की राजनीतिक शैली को जारी रखे थीं, जिसमें बंद कमरों में बैठक व पार्टी नेताओं व सहयोगियों के साथ बैठकें शामिल थी। मायावती (63) अब तक मीडिया से भी दूरी बनाए रखने में कामयाब रही थीं। हालांकि, आखिरकार ऐसा लगता है कि उनको सोशल मीडिया पर आने की सलाह दी गई है, जिसका उनके लाभ के लिए इस्तेमाल हो सकता है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष व बसपा के सहयोगी अखिलेश यादव 2014 से ट्विटर पर सक्रिय बने हुए हैं।


 नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बीजू जनता दल (बीजद) के लोकसभा सदस्य लाडू किशोर स्वैन के निधन पर शोक जताया। मोदी ने ट्वीट किया, "ओडिशा के अस्का से लोकसभा सांसद लाडू किशोर स्वैनजी के निधन से दुखी हूं। वह समाज सेवा के अपने समृद्ध कार्य के लिए याद किए जाएंगे। ग्रामीण विकास की क्षेत्र में उनका कार्य उल्लेखनीय है। उनके बेट नचिकेता से बातचीत की और संवेदना जाहिर की।"


नई दिल्ली,  फरवरी कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को यहां कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में न केवल आगामी लोकसभा चुनाव, बल्कि 2022 का विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, और उन्होंने कहा कि दोनों चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम रूप देंगे। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, "हम 2019 और 2022 दोनों चुनाव जीतेंगे। रणनीति एक या अलग-अलग भी हो सकती है।"

No comments