आज से प्रियंका, सिंधिया करेंगे लोकसभा चुनाव में जीत का रोडमैप तैयार
HTN Live
रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
उत्तर प्रदेश । लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज से बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है. प्रियंका गांधी यूपी की 42 लोकसभा सीट के लिए आज से बैठक शुरू करेंगी, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी 38 लोकसभा सीट की तैयारियों का जायजा लेंगे. 45 मिनट की इस बैठक में हर लोकसभा सीट से 20-20 पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे जिसमें प्रत्येक लोकसभा सीट के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और प्रमुख नेता बैठक मौजूद रहेंगे. इनसे फीडबैक लेने के बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा. आज पहले दिन की बैठक दोपहर 12 बजे के बाद मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से शुरू होगी. प्रियंका गांधी पहले दिन लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, फूलपुर और धौरहरा सीट पर मंथन करेंगी. अगले दो दिन तक सीतापुर, मिश्रिख (सु), उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु), बाराबंकी सुरक्षित सीट व फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, गोण्डा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चन्दौली, भदोही, मिर्जापुर और राबर्टसगंज लोकसभा सीट को लेकर चलेगा बैठकों का दौर.ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज और कल पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे. उनकी बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, फरूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर और बांदा लोकसभा सीट को लेकर करेंगे मंथन।

No comments