Breaking News

63 बटालियन के वर्तमान व पूर्व एन सी सी कैडेटों ने पुलवामा में शहीद जवानों को दिया भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित किया

HTN Live

वर्तमान व पूर्व एन सी सी कैडेटों ने पुलवामा में शहीद जवानों                       को दिया भावपूर्ण श्रधांजलि
63 बटालियन  शिया कालेज के कैडेटों ने शहीद स्मारक                                पर श्रद्धांजलि दी
आज दिनांक 15/02/2019 को शिया कालेज के वर्तमान व हमराह एक्स एन सी सी कैडेटों ने पुलवामा में आतंकी हमलें में शहीद वीर जवानों को शिया महाविद्यालय के कैडेटों ने पहले शहीद स्मारक पर उसके बाद एन सी सी कार्यालय  में श्रधांजलि अर्पित की|
शहीद स्मारक पर मौलाना यासुब अब्बास व महंत दिव्या ‌‌‌                          गिरी ने श्रद्धांजलि दी

इसके उपरान्त सायं 7 बजे से आई टी चौराहे से हज़रतगंज स्थित जीपीओ पार्क गाँधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला | जिसका नेत्रत्व सार्जेंट अनुमोदित मिश्रा ने किया|
एनसीसी कैडेटों ने आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि आखिर कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे, अब बदला लेने का वक्त आ गया है, आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। सभी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने मोदी सरकार से अपेक्षा की है कि जवानों की शहादत का बदला ले। लिखा, ऐसा नहीं हुआ तो 56 इंच का सीना किस काम का। कैडेटों ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि सेना को कार्रवाई के लिए आजाद कर दे। आतंकी और उनके मददगार अपने आप ठीक हो जाएंगे।





एन सी सी कैडेट अजय सिंह ने कहा कि पुलवामा में जहाँ पहलें ही अलर्ट जारी किया था तो वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम क्यों नहीं किये गयें, और इस घटना का जिम्मेदार कौन होगा|


वहीँ एक्स एनसीसी कैडेट अजीत सिंह ने सरकार से मांग की कि पकिस्तान पर सख्त कार्यवाही करते हुए उसे उसकी ही भाषा में जवाब दें| उन्होंने कहा यदि आवश्यकता पड़ती है तो वर्तमान और पूर्व एनसीसी कैडेट सेना को पूरा सहयोग देंगे| देश की सुरक्षा के लिए हम एनसीसी कैडेट हमेशा साथ खड़े रहेंगे|
इस श्रद्धांजलि सभा में हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के संस्थापक अजीत सिंह, प्रो० जे०पी० सिंह, अरविन्द तिवारी, कुलदीप शुक्ला, संदीप सिंह, शशांक शुक्ला, अनुमोदित मिश्रा, योगेश नैनवाल, आयुष शुक्ला, अभय प्रताप शुक्ला, अभीदुय सिंह, शाशीकान्त, जीतेन्द्र सिंह, अंकुर दीक्षित, कृष्ण देव शुक्ला, हर्षित श्रीवास्तव, रातेन्द्र सिंह समेत अन्य वर्तमान व पूर्व एन सी सी कैडेट उपस्थित रहें |

No comments