Breaking News

देश शहीद जवानों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है: महापौर

HTN Live

आज दिनाँक 15/02/2019 को लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम परिवार के साथ पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महापौर संग नगर निगम के सभी दलों के पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस कृत्य की भर्त्सना की, एवं शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

इस मौके पर महापौर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए हमारे जवानों पर हुआ हमला बहुत ही कायरतापूर्ण और विभत्स कृत्य है। 

देश शहीद जवानों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, जवानों का बलिदान व्यर्थ नही जाने दिया जाएगा।  मैं नगर निगम परिवार की ओर से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ, और ईस्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

महापौर ने आगे कहा कि हमे मोदीजी पर पूरा भरोसा है सरकार इस कायरतापूर्ण हमले का उचित जबाब देगी, और हमारे जवान आतंकवादियों का सम्पूर्ण सफाया कर इस हमले का बदला लेंगें।

श्रधांजलि सभा के उपरांत नगर निगम के सामने स्थित झंडी वाले पार्क में सभी ने एकत्र होकर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रंद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर महापौर संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, भाजपा पार्षद दल नेता रामकृष्ण यादव, सपा पार्षद दल नेता सैयद यावर हुसैन रेशु, कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ पार्षद रमेश कपूर बाबा, नागेंद्र सिंह चौहान, रजनीश गुप्ता सपा से सफीकुर रहमान चचा, शैलेन्द्र सिंह बल्लू, कांग्रेस से गिरीश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, अमित कुमार, मिथलेश चौहान, कुमकुम राजपूत, सहित बड़ी संख्या में पार्षद और नगर निगम के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments