Breaking News

विशेष स्वच्छता अभियान: नगर विकास मंत्री व मेयर ने किया दौरा कमियों पर लगायी फटकार, बरसात में जलभराव न होंने के दिये निर्देश

HTN Live


लखनऊ। शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर संयुक्ता भाटिया ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जोन- 5 व 8 में दौरा करके जायजा लिया। दौरे के मौके पर दोनों जोन के अधिकांश वार्डों में अव्यवस्थाओं की भरमार मिली। वहीं अन्य जगह संतोष जनक व्यवस्था दिखी। नगर विकास मंत्री ने जोन-8 अन्तर्गत हिन्द नगर वार्ड स्थित बल्दी खेड़ा मलिन बस्ती, जोन-5 अन्तर्गत गुरु नानक नगर वार्ड स्थित जोधा खेड़ा मलिन बस्ती, जोन-2 अन्तर्गत कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड स्थित मेहंदी खेड़ा तथा तिलक नगर वार्ड स्थित पसियाना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मेयर संयुक्ता भाटिया, अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार मिश्रा स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के संयोजक सुनील मिश्रा, सम्बन्धित जोनल अधिकारी, मुख्य सबसे पहले मंत्री का काफिला जोन-8 के हिन्द नगर वार्ड स्थित बल्दी खेड़ा मलिन बस्ती पहुंचा। यहां पानी की समस्या को लेकर लोगों ने मंत्री को घेरा। साथ ही लोगों ने ट्यूबवेल लगाये जाने की मांग की। 
हालांकि यहां जिन स्थलों पर सीवर लाईन डालकर चैम्बर बनाये जाने का काम शुरु हुआ था वह पूरा पाया गया। कहीं कहीं खामियां नजर आने पर मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। 
इसके बाद मंत्री का काफिला गुरु नानक नगर वार्ड स्थित जोधा खेड़ा मलिन बस्ती पहुंचा। यहां क्षेत्र के विनय कुमार यादव एवं अन्य लोगों ने जोधाखेड़ा में जलभराव होने तथा नालियों की जल निकासी बाधित होने की शिकायत मंत्री के समक्ष की। मंत्री ने  मौके पर उपस्थित नगर अभियंता जोन-5 के एससी सिंह को निर्देश दिया कि बस्ती की समस्या को शाीघ्र की दूर किया जाये। वहीं जोन 5 में निरीक्षण के दौरान इलाके के लोगों ने नियमित सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित होने की समस्या बतायी। लोगों ने यह भी बताया कि पास एक स्थल पर रिटेनिंगवाल टूटी होने कारण नाला क्षतिग्रस्त है। इलाके के ही लोग इसमें कूड़ा आदि डाल देते हैं। यही कारण है कि नाला चोक हो रहा है। मंत्री संरेश खन्ना ने मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी जोन-5 एवं नगर अभियंता जोन-5 को निर्देशित किया गया कि 12 फरवरी तक क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत कराकर सफाई गैंग से करायी जाये। इसके बाद मंत्री व मेयर का काफिला जोन-2 पहुंचा। यहां राजाजीपुरम एफ ब्लाक नलकूप नंम्बर-9 स्थित महाराणा प्रताप पार्क का लोकार्पण क्षेत्रीय आवास समिति एवं स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के सदस्यो के अनुरोध पर किया गया। इसके बाद मंत्री ने तिलक नगर वार्ड स्थित पसियाना मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। तिलक नगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण कालोनी के निवासियों ने कालोनी जर्जर होने की बात कही। क्षेत्रीय जनता को मंत्री ने बताया कि यह मामला एलडीए का है मगर वह अपने स्तर से एलडीए को पत्र लिख कर व्यवस्था बनवाने का प्रयास करेंगे।

No comments