Breaking News

प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में उलमा व मदरसों को देना होगा योगदान: मौलाना खालिद रशीद

HTN Live


शिक्षण संस्थान लें अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा
जमीयत उलमा के आह्वान पर तकमील उल तिब्ब कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण
लखनऊ।
जमीयत उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के आह्वान पर जमीयत उलमा लखनऊ की ओर से प्रदेश को प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस से आरम्भ हुए अभियान में अब तक राजधानी सहित विभिन्न जनपदों में अभियान का संचालन किया जा चुका है। शनिवार को बिजनौर रोड के औरंगाबाद स्थित तकमील उल तिब्ब कॉलेज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। अभियान में इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर औषधीय पौधे लगाये। इस मौके पर पार्षद वीना रावत, स्वामी योगानन्द आचार्य, प्रमोद कृष्ण, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अब्दुल वहीद, कार्यवाहक महासचिव डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हसीन हाशमी और मोहम्मद लईक आदि ने कॉलेज परिसर में औषधीय पौधे लगाये। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जमीयत उलमा के वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश को गुलामी से आजाद कराने में उलमा और मदरसों का अहम योगदान रहा, उसी तरह आज वक्त है जब देश को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए उलमा और मदरसों के जिम्मेदारों को सामने आना होगा। जमीयत उलमा ने इस महत्व को समझते हुए प्रदेश में अभियान आरम्भ किया। जरूरत इस बात की है कि पूरे देश में खास कर शिक्षण संस्थानों को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे मानवता को लाभ पहुंचे। इस्लाम ने हमें इसका हुक्म दिया है कि मानवता के लिए काम करो। क्षेत्रीय पार्षद वीना रावत ने संगठन के वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के लिए प्रदूषण अहम समस्या है। मानव जीवन साफ-सुथरे वातावरण और हवा पर आधारित है। स्वामी योगानन्द ने वृक्षारोपण अभियान के संदेश को घर-घर पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हमें जनअभियान बनाना होगा। आचार्य प्रमोद कृष्ण ने कहा कि जमीयत उलमा का यह एक अच्छा प्रयास है। हम इस मुहिम में साथ हैं। इस मौके पर डॉ. मोहम्मद खालिद सिद्दीकी, डॉ. बरकतउल्लाह नदवी, डॉ. मजाहिर आलम, डॉ. जमाल अख्तर, डॉ. निगहत सज्जाद, डॉ. सफिया, डॉ. दरख्शां बेग, डॉ. आसिफ, डॉ. जमीला, डॉ. अब्दुल कवी, डॉ. मणिदास, डॉ. इरम अनीस, डॉ. अब्दुल्लाह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments