23 फरवरी को अधिवक्ता सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी
HTN Live
लोकसभा चुनाव में होगी अधिक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: राजबब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और जिला-शहर अध्यक्षों की बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला। मार्च में शामिल अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया, आधी रोटी खाएंगे, कांग्रेस लायेंगे। पार्टी मुख्यालय में विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष गंगा सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 23 फरवरी को गांधी भवन सभागार में आयोजित होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर उपस्थित थे।

पार्टी कार्यालय में विभाग के पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों की बैठक में गंगा सिंह एडवोकेट ने राजबब्बर से अधिवक्ताओं के मामले को राज्यसभा में उठाने का आग्रह किया। श्री सिंह ने अधिवक्ताओं के हितों से संबंधित राज्यपाल को सौंपे 10 सूत्रीय ज्ञापन की प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी सौंपी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में 23 फरवरी को आयोजित होने वाले लोकतंत्र की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका विषयक अधिवक्ता सम्मेलन की रूपरेखा तय करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर से लगभग 5 हजार अधिवक्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में पार्टी के राष्टï्रीय नेताओं सहित प्रदेश के नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस अधिवक्ताओं के हर संघर्ष में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आप समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे में आपकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है। विभाग के चेयरमैन गंगा सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, एस.के. अवस्थी, डी.एस. तिवारी, जहीर अहमद खान, गोपाल कृष्ण पांडेय, अनस खान, शैलेश त्रिपाठी, कुलदीप मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, मकरन्द सिंह, मनीष विश्वकर्मा, शीला मिश्रा, अभिषेक यादव, शोभित राय सहित विभाग के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला-शहर अध्यक्ष उपस्थित थे।

No comments