जंक्शन पर पानी के लिए लग रहा है नया ट्यूबवेल
HTN Live
अभुदय सिंह चौहान रिपोर्ट
अभुदय सिंह चौहान रिपोर्ट
लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर कैब-वे पर नया ट्यूबवेल लगवाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए कैब-वे का रास्ता भी खोद दिया गया है। जहां पर बोरिंग का काम शुरू हो गया है। लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर रोजाना करीब डेढ़ लाख लीटर पानी की खपत होती है। इसमें यात्रियों को पीने के पानी के साथ ट्रेनों की धुलाई भी शामिल हैं। वर्तमान में यहां पर तीन ट्यूबवेल मौजूद हैं। लेकिन इनकी क्षमता इतनी नहीं है कि ये खपत पूरी हो सके। वहीं जंक्शन पर कोई न कोई ट्यूबवेल अक्सर खराब हो जाता है। इससे यात्रियों को पीने का पानी तक मयस्सर नहीं होता और मुसीबतें उठानी पड़ती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे अधिकारी अब प्लेटफार्म नम्बर छह पर बने कैब-वे पर नई बोरिंग करा रहा है। अधिकारियों की मानें तो नया ट्यूबवेल तैयार होने के बाद स्टेशन पर पानी की कमी नहीं होगी। गर्मियों से पहले ट्यूबवेल का काम पूरा हो जायेगा।
No comments