मात्र 700 रूपये में कैसे चाय वाले से युवाओं के लिए बने पवन सिंह चौहान प्रेरणा स्रोत
HTN Live
पाना है जो मुकाम...
वो अभी बाकी है...
अभी तो आए है जमीन पर...
आसमान की उड़ान अभी बाकी है...
अभी तो सुना है लोगों ने सिर्फ मेरा नाम...
अभी इस नाम की पहचान बनाना बाकी है..
मात्र 700 रुपये की कुल जमा पूंजी से एक छोटा चाय का होटल ( टी स्टाल) खोलकर व्यवसाय में कदम रखनेवाले श्री पवन सिंह चौहान जी आज की तारीख में यूपी के "यूथ आइकॉन" बन गए हैं। उन्होंने अदम्य साहस, अटल धैर्य, अथक मेहनत और अनकही ईमानदारी के दम पर सैकड़ों का व्यवसाय करोड़ों में पहुंचा दिया। उन्होंने यह सबकुछ एक छोटी सी अवधि में कर दिखाया।
ईंट भट्ठे, आवास निर्माण, फ़िल्म निर्माण सहित अन्य व्यवसाय में सिद्धहस्त पवन चाचा ने एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज, एसआर बिजनेस स्कूल और एसआर ग्लोबल स्कूल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके में टॉप क्लास की शिक्षा देने का बीड़ा उठा रखा है। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी दिलाने का मिशन अलग से संचालित कर रहे हैं। वह हर साल तकरीबन पांच हजार युवाओं को नौकरी दिलाते हैं।
वह अपने को एक सफल बिजनेसमैन कहलाने के बजाय साधरण समाजसेवी कहलाना पसन्द करते हैं। इधर, वह कुछ वर्षों से अपना 60 प्रतिशत समय समाजसेवा में दे रहे हैं। वह गरीब घरों के बच्चों को शिक्षित करने का भी मिशन चला रहे हैं। हर घर तक शिक्षा-संस्कार-रोजगार पहुंचाने के लिए अपने एसआर ग्रुप को सक्रिय कर रखा है। इस ग्रुप में काम कर रहे करीब तीन हजार अधिकारी/कर्मचारी अपनी अलग पहचान रखते हैं। हजारों बच्चे इस ग्रुप की आन-बान-शान हैं।
कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ होता है। पवन चाचा की इस अपरिमित सफलता के पीछे चाची श्रीमती निर्मला सिंह जी की अहम् भूमिका है। उनकी दोनों संतानें भी परहित में अभी से ही लग गयी हैं। नेत्र सर्जन बेटी dr. Pallavi Singh इस समय अपने वागा हॉस्पिटल, लखनऊ में नेत्र रोगियों की सेवा में जुटी हैं। वहीं, बेटा पीयूष सिंह चौहान ने यूपी में पहली बार 24 घण्टे खुले रहने वाले ROC मॉल की चेन खोलकर इतिहास रच दिया है।
नगर पंचायत बख्शी का तालाब के मामपुर बाना निवासी इस "राजऋषि" का आज जन्मदिन है। हम इस अवसर पर कामना करते हैं कि पवन जी हमेशा स्वस्थ-मस्त-व्यस्त रहें और लोक कल्याण के कार्य दोगुनी गति से करते रहें। देश-विदेश में आपके नाम और काम की चर्चा होती रहे।
बीकेटी की आन-मान-शान-पहचान को जन्मदिन की असीम बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं!
पवन सिंह चौहान, चेयरमैन-एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बीकेटी, लखनऊ
HTN Live के लिए
~नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, पत्रकार
संस्थापक/अध्यक्ष- रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट
संस्थापक/अध्यक्ष- महिला कबड्डी लीग 'हमसे न लो पंगा'
रामपुर देवरई, बीकेटी, लखनऊ।

No comments