भारत ने फ्रांस को 2-0 से दी शिकस्त 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त
HTN Live
लखनऊ। गोमतीनगर के मोहम्मद शाहिद हाकी स्टेडियम में एक बेहद रोमांचक मैच में भारत-ए की महिला टीम ने फ्रंास-ए को 2-0 गोल से हराकर महिला हॉकी टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। चार मैचों की इस सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेला जायेगा।
खेले गये पहले दो क्वार्टर तक तो मुकाबला गोलरहित रहा। दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवायें थे। पर तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने एक शानदार अटैक बाएं छोर से किया। इसमें सेंटर फारवर्ड लखनऊ की मुमताज खान ने शानदार गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। खेल के आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने दाएं छोर से एक अटैक फ्रांस पर किया। इसमें शानदार प्लेसिंग और सही पोजीशनिंग के जरिए भारत ने शानदार गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। यह गोल शर्मिला देवी ने किया। इस मुकाबले में भारत की महिला खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।
No comments