Breaking News

शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 184 डव्वे प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद 02

HTN Live


ग़ाज़ियाबाद। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,के नेतृत्व मे  थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा अपराधियो/ शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्री श्लोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय श्री आतिश कुमार सिंह के निर्देशन में दिनांक 02.02.2019 को थाना सिहानी गेट प्रभारी श्री संजय पांडे के नेतृत्व में  चौकी प्रभारी नंद ग्राम प्रजन्त त्यागी को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई  कि 2 शराब तस्कर  हरियाणा से शराब  तस्करी कर नंद ग्राम आने वाले हैं इस सूचना पर SI प्रजन्त त्यागी व si वीरेंद्र कुमार , कां 2578 पवन, का.715 सतेंद्र, कां.1725 शहजाद द्वारा  परशुराम चौक नंद ग्राम से दो व्यक्तियों को 184 पव्वे अंग्रेजी शराब  सहित गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम हरियाणा से सस्ते दामों में यह शराब खरीदकर आसपास एनसीआर में ऊंचे दामों पर नशे के आदी लोगों को बेचते हैं। अभियुक्तो को गिरफ्तार कर थाना सिहानीगेट पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अन्तगर्त अभियोग पंजीकृत कराया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण मेंसाजन पुत्र गोपाल निवासी मकान नंबर 580 गली नंबर 10 सेवा नगर नंद ग्राम थाना सिहानी गेट गाजियाबाद व विपिन पुत्र अशोक निवासी मकान नंबर 315 गली नंबर 4 सेवानगर नंद ग्राम थाना सिहानी गेट गाजियाबाद।
गिरफ्तार अभियुक्तो से में कुल 184 डव्वे अंग्रेजी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद किया गया।

No comments