ट्रेन को तीन स्टेशनों पर मिला अतिरिक्त ठहराव
HTN Live
लखनऊ (सं)। ट्रेन नम्बर 15113 व 15114 लखनऊ जंक्शन छपरा कचहरी 31 जनवरी से तीन अतिरिक्त स्टेशनों पर रुकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देते हुए ट्रेन की समय सारिणी और संचालन में परिवर्तन कर दिया है। अब यह ट्रेन रास्ते में गोपालगंज, दिघवा, दुबौली एवं मढ़ौरा स्टेशनों पर भी रुकेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर यह ठहराव दिया गया है। इसके चलते ट्रेन नम्बर 15113 लखनऊ जंक्शन छपरा कचहरी 31 जनवरी से गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.51 बजे पहुंचकर 6.53 बजे छूटेगी, दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर 7.44 बजे पहुंचकर कर 7.46 बजे छूटेगी तथा मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पर 8.44 बजे पहुंचकर 8.46 बजे छूटेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नम्बर 15114 छपरा कचरी लखनऊ जंक्शन मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पर शाम 7.24 बजे पहुंचकर 7.26 बजे छूटेगी, दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर 8.20 बजे पहुंचकर कर 8.22 बजे छूटेगी तथा गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर रात 9.08 बजे पहुंचकर 9.10 बजे छूटेगी और लखनऊ जंक्शन निर्धारित समय पर पहुंचेगी।

No comments