Breaking News

टूटी पटरी पर सतर्कता के चलते टला हादसा

HTN Live

लखनऊ (सं)। दिलकुशा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को एक युवक व पुलिस की सतर्कता से रेल हादसा टल गया। दरअसल दिलकुशा के पास पटरी टूटी हुयी थी, लेकिन इसी दौरान चारबाग से वाराणसी जाने के लिए टे्रन नंबर 12436 नई दिल्ली-डिबू्रगढ़ रवाना हो चुकी थी। युवक ने चिटकी पटरी देखते ही 100 नम्बर मिलाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मामले की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी, जिसके चलते टे्रन का संचालन रोक दिया गया। वहीं राजधानी एक्सप्रेस के पीछे ही गंगा-गोमती एक्सप्रेस भी चारबाग से इलाहाबाद के लिए रवाना होने वाली थी, जिसका संचालन तत्काल रोक दिया गया। पटरी चिटकने की घटना के चलते अप लाइन पर टे्रनों का संचालन करीब डेढ़ घण्टे तक बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया  कि मामले की जानकारी मिलने के बाद लाइन पर टे्रनों का संचालन बंद करा दिया गया था। तकनीकी टीम की कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घण्टे के बाद पटरी को फिर से टे्रनों के  संचालन के लिए दुरुस्त कर दिया। जिसके बाद इस रेलखंड पर फिर से टे्रनों का संचालन शुरू हो गया। 

No comments