टूटी पटरी से गुजरी मेमू, कई ट्रेनें हुयी प्रभावित
HTN Live
लखनऊ (सं)। लखनऊ कानुपर रेलरूट पर जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर सुबह बड़ा हादसा होते होते बचा। स्टेशन के पास टूटी पटरी से मेमू धड़धड़ाते हुए निकल गयी। पेट्रोलिंग को निकले गैंगमैनों की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद डाउन ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन रोका गया। रेलपथ विभाग ने ग्लू प्लेट के जरिये कॉशन पर ट्रेनें चलायी। दोपहर बाद ब्लॉक लेकर पटरियां दुरुस्त की गयी। इससे करीब डेढ़ घण्टा रेल यातायात बाधित रहा। गुरुवार को मुआयना कर रहे गैगमैनों को सुबह 8 बजे ट्रैक फ्रैक्चर की जानकारी मिली। इसके बाद कंट्रोल को जानकारी देकर डाउन ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही रोकी गयी। रेलपथ विभाग ने तत्काल प्रभाव से ट्रैक को ग्लू प्लेट के जरिये मजबूत किया और ट्रेनों को कॉशन पर निकालने का संकेत दिया। कॉशन से ट्रेनों के निकलने से पहले करीब डेढ़ घण्टे तक रेल यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। दोपहर को ब्लॉक मिलने पर ट्रैक दुरुस्त कर ट्रेनों को अपनी रफ्तार में दौड़ाया गया। गैगमैन के मुताबिक पटरी टूटने की जानकारी से पहले मेमू धड़धड़ाते हुए निकल चुकी थी। वहीं पुष्पक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी रही। ट्रैक मरम्मत के बाद ट्रेनों को कॉसन देकर धीमी गति से चारबाग और लखनऊ जंक्शन लाया गया। इसके चलते गोरखधाम एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, इंदौर राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस एक से दो घण्टे की देरी से पहुंचीं

No comments