Breaking News

मासिक अपराध गोष्ठी* **

HTN Live

◆ *आज दिनांक 12-01-19 को पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक व शाखा प्रभारी तथा न्यायालय से अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बाद चर्चा आवश्यक दिशानिर्देश दिये गयेः-*

*◆थानो पर पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गयी तथा हत्या, डकैती, लूट जैसे जघन्य अपराधों के लंबित अभियोगों के शीघ्र अनावरण के सम्बंध में कड़े निर्देश दिए गए।*

*◆मा0 न्यायालय तथा उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देश के विषय में अवगत कराते हुये उनका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।*

◆ *आई०जी०आर०एस० प्रार्थना पत्रों की जांच मौके पर जाकर करने व जांच के दौरान निष्पक्ष व विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जांच अधिकारी से ज्येष्ठ अधिकारी द्वारा जांच की मॉनिटरिंग करते हुए की गई कार्यवाही के विषय में आवेदक से फोन से वार्ता कर उसकी संतुष्ठी जानी जाएगी।*

*◆न्यायालय द्वारा जारी सम्मन,बीडब्लू व एनबीडब्लू का शत प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये तथा मा० उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा जारी नोटिस,शपथ पत्र का समयबद्ध जवाब प्रेषित करने हेतु आदेशित किया गया।*

*◆समस्त प्रभारी निरीक्षकगण को अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों की सूची तैयार करने एवं प्रभावी पैरवी कर उन्हे सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।*

*◆समस्त प्रभारी निरीक्षक को अपने-अपने थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की एच०एस० खोलने के सम्बंध में निर्देशित किया गया।*

*◆महिला सशक्तिकरण हेतु शासन की मंशा के अनुरूप अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों/कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।*

*◆अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद स्तर पर चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत थाना स्तर पर की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा उपरोक्त के विषय में और बेहतर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।*

*◆महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी नियंत्रण तथा पंजीकृत अभियोगों में नियमानुसार समयबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।*

*◆महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से बनाये गये टीचर्स वाट्सएप ग्रुप को नियमित रूप से देख रेख कर संचालित कराये तथा थाने पर नियुक्त महिला पुलिस द्वारा इस ग्रुप में जुड़ी टीचर्स से निरंतर संवाद भी किया जाये। इस ग्रुप पर प्राप्त शिकायत का तत्काल निस्तारण कराये।*

*◆अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापारी, चौकीदार, वालंटियर ग्रुप तथा टीचर्स ग्रुप के सदस्यों के साथ समय-समय पर थाने पर मीटिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।*

*◆अवैध कच्ची शराब बनाने/बेचने वाले/शराब का अवैध धंधा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक से अधिक अवैध शराब की बरामदगी करने तथा प्रभावी विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।*

*◆नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पैदल गस्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित गया।*

*◆रात्री गस्त को प्रभावी बनाकर चोरी,डकैती जैसी घटनायें रोकने हेतु दिशानिर्देश दिए गए।*

*◆शीतकालीन अपराधों को रोकने हेतु सभी को प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देश दिए गए।*

*◆बॉर्डर के समस्त थानों को बॉर्डर पर होने वाले अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने व कस्टम,एसएसबी से नियमित संपर्क रखकर ऐसे  अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।*

No comments