एंटी रोमियो की अच्छाई और बुराइयों को नाटक ने किया उजागर
HTN Live
लखनऊ (सं)। शुभम पाण्डेय के लिखे व निर्देशित नाटक एंटी रोमियो को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में मंचित किया गया। नाटक में लड़कियों से सोशल साइट से लेकर सड़क पर चलते वक्त हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं, छीटाकशी जैसे कई मुद्दों को रंगसंगम संस्था की ओर से मंचित इस नाटक में बखूबी दिखाया गया। सरकार की ओर से बनाई गयी एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में नाटक में बताया गया कि कौन है रोमियो, उनकी पहचान कैसे हो, उनको रोका कैसे जाये के साथ यह भी बताया गया कि रोमियो के चक्कर में उन लोगों को परेशान न किया जाये जो आपसी सहमति से बैठे हो, पुलिस उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग न करे। इसी तरह की कई बातों को नाटक के जरिये बताया कलाकारों ने बताया। नाटक में शुभम पाण्डेय, तान्या सूरी, नेहा वर्मा, जितेंद्र मिश्रा टीटू, स्वाती श्रीवास्तव ने अभिनय किया।

No comments