Breaking News

अवध गर्ल्स पी जी कालेज में सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस में क्या खास रहा

HTN Live

अवध गर्ल्स  पी जी कालेज में दिनांक 24-1-19को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र  में कृष्णा तरंगम संस्था की टीम ने पूर्ण श्लोक का नाद लय और गायन का अभ्यास  एवं विजुअलाइजेशन तकनीक का पूर्ण अभ्यास किया।

शिविर की तीन छात्राओं ने सीखी हुई प्राणायाम विधियों का क्रियान्वयन भी किया। इसके अलावा शासन द्वारा भेजी गई यातायात शपथ को सभी छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ ग्रहण कराई।

          शिविर के द्वितीय सत्र फेवीक्रिल के श्री आशीष मौर्या एवं श्री मती प्रतिमा जी ने छात्रओं को फेवीक्रिल  एवं क्वीलिंग से बनी अनेक वस्तुओं का प्रशिक्षण  कराया।

          शिविर के अंतिम सत्र में   Catapult संस्था सी ई ओ  और को फाउंडर श्री शरद मिश्रा की टीम ने छात्राओं को भविष्य के महत्व पूर्ण निर्णय लेने के अनेक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया

No comments