Breaking News

वाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद वाल्मीकि ने महापौर को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

HTN Live


आज दिनाँक 16/01/2019 को परिवर्तन चौक स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में प्रसिद्ध समाज सेविका मुन्नी देवी वाल्मीकि की पुण्यतिथि पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

महापौर ने अपने उदबोधन में कहा कि मुन्नी देवी का जीवन हम सभी को प्रेरित करता है कि हम समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और निर्धन एवं गरीब बच्चो की शिक्षित कर उनको मुख्यधारा में लाने का पुनीत कार्य करें। मुन्नी देवी द्वारा स्थापित विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा आज भी उनके बेटों द्वारा अनवरत जारी है जो उनके द्वारा प्रदत्त संस्कारों को परिलक्षित करता है। उनका परिवार आज भी संयुक्त रूप से मिलकर रहता है जो आज के एकल परिवार युग में भारतीय साझा संस्कृति की मिशाल पेश कर रहा है और मुन्नी देवी जी की परवरिश का एक नायाब उदहारण है। स्व० मुन्नी देवी जी के महान कृतित्व के लिये उनको हमेशा स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर महापौर द्वारा वाल्मीकि विकास सेवा संस्थान की तरफ से गरीबों एवं जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण भी किया। करीब 250 लोगों को कम्बल का वितरण किया गया एवं तहरी भोज का भी आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा लालबाग भोपाल हाउस के रागी जत्था के धर्मेन्द्र सिंह द्वारा मुन्नी देवी की पुण्यतिथि पर कीर्तन एवं गीतों द्वारा उनको श्रद्धांजलि देकर स्मरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव नरेश वाल्मीकि ने किया।
पार्षद गीता अवस्थी, पार्षद कुमकुम राजपूत, पार्षद मो० सगीर, पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने भी स्व० मुन्नी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कमल वाल्मीकि, अरविन्द घावरी, बृजेश चौधरी, राम कुमार बागी, राजू वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, नीरज घावरी, प्रवीन घावरी, अंकित घावरी, आशीष घावरी समेत बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट हिन्दू अमन मिश्रा

No comments