Breaking News

HTN Live


लखनऊ। मथुरा में 20 जनवरी को होने वाली 53वीं राष्ट्रीय क्रासकंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम सोमवार को घोषित की गयी। टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव पीके श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि टीम का चयन पिछले माह कुशीनगर में हुई राज्य क्रासकंट्री चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। राज्य टीम का कोच लखनऊ की विभा सिंह और वाराणसी के संजीव कुमार को बनाया गया है। मैनेजर मथुरा के जय सिंह चौहान और वारामसी के कृष्ण कुमार यादव बनाये गये हैं। पीके श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय क्रासकंट्री में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया जायेगा। 
चयनित टीम इस प्रकार है।

घोषित  टीम  में

पुरुष: अमरजीत सिंह (अलीगढ़), संजय पटेल (देवरिया), सुनील कुमार यादव, दीप नारायण और वीरेंद्र कुमार वर्मा (सभी वाराणसी), राजा किशोर रावत (कुशीनगर)। महिला: पूनम सिंह व  श्रीमती (इलाबाद), सुमन सिंह (महाराजगंज), रीमा पटेल (कुशीनगर), ज्योति सिंह (वाराणसी), हेमलता शर्मा (संत कबीर नगर)।
पुरुष अण्डर-20:  श्याम (इलाहाबाद), मुकेश यादव, नीतिश कुमार और राकेश यादव (सभी वाराणसी), दिनेश कुमार (संत कबीर नगर)। 
अण्डर-20 महिला:  काजल पासवाना (चंदौली), वंदना व पूजा  वर्मा (कुशीनगर), शिखा गुप्ता (लखनऊ) रंजना पटेल व शीलू यादव (सभी वाराणसी)।
बालक अण्डर-18:  मनीष कुमार यादव और चंदन भारद्वाज (वाराणसी)। 
अण्डर-18 बालिका:  अमृता पटेल व प्रेमलता (वाराणसी)।
बालिका अण्डर-16: अंतिमा पाल (अमेठी) और पुष्पा यादव (लखनऊ)। 

No comments