Breaking News

अंजलि को मिला कांस्य पदक

HTN Live


लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर की प्रशिक्षु पूजा राघव ने मध्यप्रदेश में आयोजित 64वीं एसजीएफआई, अण्डर-17 व अण्डर 19 आयु वर्ग की नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत कर साई सेंटर का गौरव बढ़ाया। वहीं साई की अंजलि को कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा। 
भारतीय खेल प्राधिकरण की निदेशक रचना गोविल ने बताया कि साई सेंटर में विभिन्न खेलों के अलावा ताइक्वाण्डो खेल में भी यहां के खिलाडिय़ों को दबदबा राष्टï्रीय व अन्र्ताष्टï्रीय प्रतियोगिताओं में रहता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में साई सेंटर में 150 ताइक्वाण्डो प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षुओं को महिला कोच संध्या भारती व बालक व पुरुष वर्ग के प्रशिक्षुओं को सुजीत कुमार बघेल प्रशिक्षण दे रहें हैं। निदेशक रचना गोविल ने बताया कि कोच की कढ़ी मेहनत का नतीजा है कि पूजा ने अण्डर-17 व अण्डर-19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं अंजली को भी कांस्य पदक की सफलता मिली।

No comments