नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य शुरू, डीएम व सीडीओ ने नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ
HTN Live
(24 जनवरी 2019)
मृतप्राय हो रही नदियों को संजीवनी देने के उद््देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसकी कड़ी में गोण्डा की दो नदियों का प्रथम चरण में जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरूवार को डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव व सीडीओ अशोक कुमार ने विकास खण्ड झंझरी अन्तर्गत टेढ़ी नदी से जुड़ी ग्राम पंचायत कपूरपुर के कुड़वा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। डीएम व सीडीओ ने स्वयं फावड़ा चलाकर कार्य की शुरूआत की।
बताते चलें कि मृत प्राय हो रही नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए गोण्डा की दो नदियों टेड़ी व मनवर नदी के जीर्णोद्धार कराने का काम मनरेगा से शुरू किया गया है। टेढ़ी नदी बहराइच के चित्तौरा से निकलकर गोण्डा में 192 लम्बी दूरी तय करते हुए सरयू नदी में मिल जाती है। टेढ़ी नदी गोण्डा के 7 ब्लाकों से होते हुए निकतली है जिसमें 66 ग्राम पंचायतें पड़ती हैं। टेढी नदी के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा 1317.87 लाख रूपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। वहीं पण्डरीकृृपाल ब्लाक के तिर्रे मनोरामा से निकलने वाली मनवर नदी जो कि 4 ब्लाकों से होते हुए निकलती है, के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा 711.45 लाख रूपए की धनराशि जारी की गई है। मनवर नदी के किनारे पडऋ़ने वाली 41 ग्राम पंचायतों में 61 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जीर्णोद्धार के कार्य में रिचार्ज पिट, जलकुम्भी निस्कासन, पौधरोपण, डेल्टा निर्माण आदि का कार्य कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य में नदी के साथ-साथ नदी को जोड़ने वाले तालाबों का भी जीर्णोद्धार करायाा जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर के बच्चों द्वारा सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
शुभारम्भ के अवसर पर सीडीओ अशोक कुमार, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र, पूर्व प्रधान रामधन यादव व अन्य उपस्थित रहे।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN लाइव न्यूज़

No comments