Breaking News

बस्ती में पीडब्लूडी आफिस और एक्सईयन आवास पर छापा पड़ने के बाद ठेकेदारो ने बुलाई प्रेस-वार्ता

HTN Live

बस्ती

ठेकेदारो के नाम सामने न आये इसको लेकर ठीकेदार एसोशिएशन बस्ती ने प्रेसवार्ता कर अधिशासी अभियंता पर लगाया आरोप।

बस्ती प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गुप्ता पर लगाये कई गंभीर आरोप।

कुछ दिनों पूर्व शासन की दस सदस्यीय टीम ने था मारा छापा।

बस्ती में छह महीने पहले तैनात रहे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आलोक रमन के कराए गए कार्यों की जांच करने को शासन की दस सदस्यीय टीम पहुची थी बस्ती कार्यालय।

 टीम ने  छापेमारी कर आवश्यक फाइलें व कंप्यूटर को लिया अपने कब्जे में।

प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गुप्ता से टीम ने किया था पूछताछ।

पूछताछ के दौरान प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनिल कुमार गुप्ता ने टीम को बताई थी सच्चाई।

टीम को सच्चाई बताने के बाद ही प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनिल कुमार गुप्ता पर ठेकेदार संध ने प्रेस वार्ता  कर लगाया आरोप।

बस्ती जिले के  कई करोड़ो के भ्रष्टाचार कई ठेकेदारों के नाम जल्द ही आ सकते है बाहर।

No comments