जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं
HTN Live
अयोध्या 08 जनवरी 2019:- जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुये कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत दहेज से पीड़ित महिला को कानूनी सहायता हेतु 125 रू0 प्रतिमाह, दहेज से पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता हेतु 2500 रू0 एक मुश्त, पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिलाओं को पुत्री शादी अनुदान के रूप में 10 हजार रू0 तथा 35 वर्ष से कम आयु की महिला के पति के मृत्यु के उपरान्त पुर्नविवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार के रूप में 11 हजार रू0 प्रदान किया जाता है। उन्होनंे कहा कि पात्र लाभार्थी उक्त योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी/आवेदन की प्रक्रिया हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह से सम्पर्क कर आवेदन करें।
तथा जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने विभिन्न तहसीलों, विकास खण्ड कार्यालयों एवं निरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संसोधन करते हुये दिनांक 26 जनवरी 2019 को निर्धारित थाना कोतवाली गोशाईगंज का निरीक्षण कार्यक्रम अब दिनांक 29 जनवरी 2019 को मध्यान्ह 12.00 बजे से निर्धारित किया जाता है। उन्होनंे सभी सम्बन्धित अधिकारियों से सम्बन्धित अभिलेखो को अद्यावधिक रखते हुये सभी बिन्दुओं पर पूर्ण विवरण सहित पूर्व से निरीक्षण पुस्तिका तैयार कराकर निरीक्षण के समय प्रस्तुत करने तथा निरीक्षण के दौरान अन्य सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही कार्यालय आदि की विधिवत् साफ-सफाई भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

No comments