Breaking News

गोंडा पुलिस लाइन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व🇮🇳🇭🇹

HTN Live

आज दिनांक 26.01.2019 को रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में *#70वेंगणतंत्रदिवस* के अवसर पर *माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उ०प्र० अनूपमा जयसवाल, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा आरपी सिंह द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सलामी दी गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही डीजीपी महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय देवीपाटन परिक्षेत्र , जिला जज महोदय, जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

*➡जनपद के सराहनीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण*

01. निरीक्षक/वाचक पु०अ० श्री राजेंद्र कुमार वर्मा - सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व ₹5000 नगद

02. एचसीपी शत्रुघन मिश्रा- पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)

03. आरक्षी दयानंद सिंह -पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)

*🔁जनपद के  अधिकारी/कर्मचारीगण को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा दिया गया जिनके नाम क्रम से-*

01. निरीक्षक श्री मनोज कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम

02. आरक्षी अब्दुल रशीद - यूपी डायल 100 जनपद गोंडा

03. आरक्षी घनश्याम यादव-यूपी डायल 100 जनपद गोंडा

*इसी प्रकार जनपद के 8  यूपी-100 के कर्मचारियों को अपर पुलिस महानिदेशक आईटेक्स लखनऊ द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।*

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments