जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित सम्मान समारोह
HTN Live
==========================
#_अयोध्या
======== जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड अयोध्या में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर तैनात उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप निरीक्षकों महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के अलावा समाज सेवा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए जनपद के अन्य कई लोगों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले लोगों में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दो लोगों को पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें बीकापुर क्षेत्र के निवासी समाजसेवी राजेंद्र पाठक तथा कौशल शुक्ला शामिल है । दोनों लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों लोगों को यह सम्मान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, दुर्घटना में घायल और पीड़ितों की मदद करने , विभिन्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों, उत्सवो इत्यादि के अवसर पर मानव कल्याण आदि के लिए पूरे वर्ष अच्छा कार्य करने के लिए दिया गया है।
इसी के साथ हैदरगंज थाना क्षेत्र के निवासी पप्पू सोनी को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इस मौके परिक्षेत्र के आईजी ओंकार सिंह, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, एसपी सिटी अनिल कुमार सिसोदिया, अग्नि शमन अधिकारी राजकिशोर राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, अमर सिंह, धनंजय कुशवाहा, रुचि गुप्ता , राजू कुमार साव, विक्रम सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सुनील सिंह, महिला थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडेय सहित तमाम अधिकारी थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

No comments