Breaking News

महापौर ने स्वछता ऐप डाउनलोड करवा, लगाई समरस्ता की पाठशाला

HTN Live


आज दिनाँक 20/01/2019 को न्यू हैदराबाद स्थित न्यू टंकी वाला पार्क में लोक भारती एवं हैदराबाद जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सहभोज का आयोजन किया गया।

*इस मौके पर महापौर ने उपस्थित सभी लोगों के फोन में स्वच्छ्ता ऐप डाउनलोड करवाया।*

इस अवसर पर लोक भारती के प्रवक्ता गोपाल उपाध्याय ने बताया कि महापौर जी के लखनऊ को स्वच्छ् बनाने के कृतसंकप से प्रेरित होकर, लोक भारती और हैदराबाद जन कल्याण समिति के द्वारा पार्क के आस पास के सभी घरों में 2 कूड़ेदान रखवा दिये गए है और लोगो को गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग कूड़ेदान में डालने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा हैं।

*स्वच्छ्ता को हथियार बना कर ही दूर कर सकते है सामाजिक विषमता : महापौर*
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि समरस्ता की भावना से ही समाज मे फैली विषमता को दूर किया जा सकता है, समरस्ता भोज में जब सभी लोग एक साथ बैठकर -एक पंक्ति में पड़ोस वाले की बिना जातीं पूछे भोजन करते हैं तब समाज मे एकरूपता की भावना उत्पन्न होकर समाज मे फैली छुआछूत और विषमता दूर होती हैं। महापौर ने आगे स्वच्छ्ता को हथियार बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कि स्वछता ही एक ऐसा हथियार है जिससे सभी प्रकार की बीमारियां तो दूर होती ही है, साथ ही समाज मे फैली मानसिक विषमता भी दूर होती हैं।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग संस्था के एस०आर० कॉलेज के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, लोक भारती के प्रवक्ता गोपाल उपाध्याय, सचिव पार्थ प्रतिम,हैदराबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला, सचिव मोहम्मद सुल्तान, भाजपा से अस्वनी चौबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

No comments