Breaking News

बेबजह रंगवाजी करने व खुलेआम गुंडई करने पर सपा नेता विजेंद्र सिंह यादव के पुत्र सहित तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज

HTN Live


जलालाबाद। बीती शाम सपा नेता के पुत्र को एक युवक के साथ बेबजह मारपीट करना महंगा पड़ गया।बाप की नेतागीरी भी कुछ काम नही आई।पुलिस ने सपा नेता के पुत्र समेत तीन आरोपियो के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत बिभिन्न गंभीर धाराओ ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 मोहल्ला आजादनगर निवासी चिराग मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि  बताया कि बीती रात लगभग साढ़े आठ वजे घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था।
पिटारमऊ रोड पर नगर के प्रतापनगर निवासी सपा नेता जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र सिंह यादव का लड़का सोनू यादव, बरेली रोड निवासी मोनू तथा आजादनगर निवासी जीवेंद्र वहां आ धमके और उसे वेवजह रंगवाजी दिखाने लगे बताया कि जब उसने विरोध किया तो सभी ने तमंचे निकाल लिए।जिसके कारण दुकानें बंद हो गई और भगदड़ मच गई।चिराग मिश्रा ने बताया कि सोनू यादव ने उसके सीने पर तमंचा रखकर फायर करने की कोशिश की लेकिन फायर मिस हो जाने के कारण उसकी जान बच गई।इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
चिराग मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने सोनू यादव सहित दो लोगों कर खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

#सपा नेता के पुत्र ने मंडी गेट पर भी किये थे सात राउंड फायर
सपा नेता विजेंद्र सिंह यादव के लड़कों के आतंक के कारण आस पास रहने बाले लोग सपा सरकार से ही बहुत परेशान थे।
बड़े लड़के विपिन यादव ने भुलभुलागंज के गरीब किसानों का लाखो रुपया हड़प कर लिया था।मोहल्ले बालों ने सोचा कि भाजपा सरकार आने के बाद उनको सपा नेता के लड़कों की गुंडई  से छुटकारा मिल जाएगा।लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद भी उनकी गुंडई पर कोई अंकुश नही लग सका।क्योकि जिला पंचायत सदस्य होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष जी को उनकी मदद करनी पड़ती है जिसके कारण यह लोग बेलगाम हो गए है।
#मोहल्ले के खुद के सजातीय लोगों का जीना किया हुआ है मुहाल
#मोहल्ले के निवासी सजातीय स्व.भोजपाल सिंह यादव के छोटे पुत्र के खिलाफ लूट का फर्जी मुकद्दमा करवाया कायम
28 दिसम्बर को प्रताप नगर निवासी स्व.भोगपाल सिंह यादव के छोटे पुत्र रजत यादव की शास्त्री नगर निवासी शिवम मिश्रा से कहासुनी हो गई थी ।जिसका इशू बनाकर सपा नेता के लड़के सोनू यादव ने शिवम की जैकेट फाड़ कर पुलिस को तहरीर दिलवा दी कि उसके 2500 रुपया तथा घड़ी लूट ली है।जब पुलिस ने फर्जी लूट को लिखने से मना कर दिया तो 2 जनवरी को सपा नेता के पुत्र ने मंडी गेट पर भोगपाल के लड़को पर फायर कर दिए तब उन लोगों ने घर मे घुस कर अपनी जान बचाई तो दहशत फैलाने के लिए सपा नेता के लड़के ने सात राउंड फायर किए।
जब इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई तो सपा नेता ने कोतवाली में दोनों पक्षो का सलाहनामा पुलिस को दे दिया।पुलिस ने भी दोनों पक्षों पर कोई कार्यवाही नही की।
लेकिन सपा नेता ने शिवम मिश्रा के नाम से पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिलवा कर दिनांक 10 जनवरी को स्व.भोजपाल यादव के पुत्र रजत यादव के खिलाफ फर्जी लूट का मुकद्दमा कायम करवा दिया जबकि कोतवाली पुलिस के पास राजीनामा का नोटरी शपथपत्र तथा शिवम मिश्रा द्वारा बिना किसी दबाब कर राजीनामा किये जाने का वीडियो भी मौजूद था।
लेकिन ईमानदार पुलिस अधीक्षक को गुमराह करके कोतवाली पुलिस पर दबाब बनवाकर फर्जी मुकद्दमा कायम करवा कर एक छात्र के कैरियर के साथ खिलवाड़ करवा दिया।

#सत्यपाल सिंह यादव फौजी के स्कूल की शिकायत करवाकर लिखवा दिया था फर्जी मुकद्दमा
मोहल्ला प्रताप नगर के सपा नेता की गली में ही रहने बाले इनके ही सजातीय नन्हे सिंह यादव और उनके लड़कों की सपा सरकार में फर्जी शिकायतें व फर्जी मुकद्दमे लिखवाकर उनलोगों का जीना मुश्किल कर दिया था।भाजपा सरकार आने पर भी सपा नेता ने सत्यापाल फौजी को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ी।
सत्यपाल सिंह यादव फौजी होने के कारण देशसेवा व समाजसेवा में अग्रडी भूमिका निभाते है ।समाजसेवा के क्रम में उन्होंने अपने मैरिजलान में आस पास रहने बाले गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए एक स्कूल शुरू करवा दिया।चूंकि फौजी होने के कारण सत्यपाल यादव सभी काम नियम कायदे से ही करते है।स्कूल को शुरू करने के साथ मान्यता के लिए फाइल अप्लाई कर दी थी।इसी बीच सपा नेता ने फर्जी स्कूल चलाये जाने की शिकायत करके शिक्षा अधिकारियों पर दबाब बनाकर  सत्यापाल यादव फौजी के खिलाफ मुकद्दमा दायर करवा दिया।

No comments