Breaking News

आबकारी के सिपाहियों के संरक्षण में धंधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां - सूत्र

HTN Live



--- एक दर्जन गांवों में तैयार शराब इधर उधर होती है सप्लाई

शाहजहांपुर / निगोही / आबकारी विभाग के संरक्षण में निगोही क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। सूत्रों की माने तो आबकारी विभाग के सिपाहियों के संरक्षण में कच्ची शराब का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। शराब के अवैध कारोबारी राजस्व को जहां चूना लगा रहे हैं वहीं जिम्मेदार जानबूझकर अंजान बने हैं।
   निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर, सन्डा खास, पतराजपुर, ईसापुर, भुन्डी, अजीजपुर, कलेनापुर, छतेनी, राघवपुर सिकंदरपुर, अरेली सहित आदि गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की भटिट्यां खुलेआम धधकती रहती हैं। सूत्र  तो यहां तक बताते है कि धधक रहीं भट्ठियों से अबकारी विभाग के दवंग सिपाही बंधी-बंधाई रकम भी वसूला करते है। यही नहीं आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी इसमें हाथ बंटाते रहते हैं। इन इलाकों में धधक रही भट्ठियों पर जब कभी हो-हल्ला होता है तो औपचारिकता निभाकर विभाग मौन हो जाता है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस दस-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी भी दिखा देती है।

-- नाबालिगों को दी जाती है शराब

अवैध शराब के कारोबारी गलत धंधे में ज्यादा कमाई के चक्कर में नाबालिक बच्चों को भी शराब का आदी बना रहे हैं। महज 20 से 30 रुपये पति पाउच बिकने वाली इस कच्ची शराब का सेवन नाबालिक बच्चे करते रहते हैं। कम उम्र में शराब के लती बन रहे बच्चे जरायम की दुनिया मे भी जा रहे हैं।

---- कच्ची शराब और पानी मिलाकर बन रही नकली देशी शराब ----

यूं तो नकली शराब पूरे जिले में बेधड़क बिक रही है, लेकिन निगोही क्षेत्र इस धंधे में सबसे आगे बढ़ चुका है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबकारी के कुछ सिपाहियों की मिली भगत से यहां कच्ची शराब व पानी मिलाकर नकली देशी शराब के क्वाटर तैयार कर उन्हें दुकानों पर सेल कर दिया जाता है। अधिकतर दुकानों पर मिली भी शराब की बिक्री की जाती है।
जे पी दिवेदी
उप  सपादंक
HTN  लाइव न्यूज़

No comments