Breaking News

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओ.पी. सिंह के द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पत्र व सिल्वर मेडल को इस शुभ अवसर पर आयोजित

HTN Live



इटियाथोक -गोंडा। पीआरबी 0866  टीम के सदस्य सीपी डी. एन. सिंह व प्रभारी एसआई शत्रुघन मिश्रा  एवं चालक राम सुरेश तिवारी के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस किसी त्योहार से कम नही रहा.   क्योंकि  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओ.पी. सिंह के द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पत्र व सिल्वर मेडल को  इस शुभ अवसर पर आयोजित समारोह पुलिस लाइन जनपद मुख्यालय पर आई हुई मुख्य अतिथि  श्रीमती अनुपमा जयसवाल बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सम्मान चिन्ह यूनिफॉर्म पर लगाकर व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, बताते चलें कि उक्त टीम के द्वारा क्षेत्र में आए दिन उत्कृष्ट कार्य किए जाते हैं. व किए गए हैं, जिस की सराहना  क्षेत्र की जनता खुले दिल से करती आई है.  इस बात का प्रमाण इस बात से  ही लगाया जा सकता है कि गत दिनांक 16.1. 2019 को कृषक बालिका इंटर कॉलेज इटियाथोक की प्रबंधक समिति के द्वारा इस टीम के लिए विधिवत एक सम्मान समारोह का आयोजन करके इनको प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया जा चुका है.  इसके अतिरिक्त गत 26 जनवरी 2018 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक  उमेश सिंह  के द्वारा इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है.  एवं गत 15 अगस्त 2018 को तत्कालीन पुलिस अपर महानिदेशक यूपी डायल 100  आदित्य मिश्रा के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर इस टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया था. आज इसी क्रम में पुनः इस टीम को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया इस सम्मान से समस्त  क्षेत्र की जनता में भी खुशियों की लहर है।

नागेश्वर सिंह
जिला चीफ ब्यूरो


No comments