प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में बच्चों द्वारा भारत का नक्शा बनाकर एकता की मिसाल कायम करने का संदेश दिया
HTN Live
इटियाथोक -गोंडा। शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा व कृषक बालिका इंटर कॉलेज निकट काली माता थान सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। बताते चलें कि जहां एक तरफ प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में बच्चों द्वारा भारत का नक्शा बनाकर एकता की मिसाल कायम करने का संदेश दिया गया। वहीं दूसरी तरफ कृषक बालिका इंटर कॉलेज निकट काली माता थान इटियाथोक गांव स्थित स्कूली बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत गाकर सभी का मन मोह लिया गया। प्राथमिक विद्यालय उपरोक्त के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने एच एन न्यूज़ ब्यूरो को बताया कि विभिन्न बच्चों द्वारा मनमोहक व सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व उन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भीकिया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष विनोद मिश्रा सहित जंगली, मोहम्मद सलीम, खुशीराम, अरुण तिवारी, ओम प्रकाश व धर्मेंद्र, जब्बार एवं शिव कुमार वर्मा, व बच्चों के अभिभावक सहित सहायक अध्यापक जगत नारायण राजभर और शिक्षा मित्र मनीषा वर्मा मौजूद रहे।व इसी क्रम में कृषक बालिका इंटर कॉलेज की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला यादव ने ध्वजारोहण कर व कॉलेज परिसर में तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का उपस्थित छात्र/ छात्राओं और उनके अभिभावकों के मध्य अनूठा संदेश दिया। उसके बाद बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया बाद पुरस्कार वितरण पूर्व प्रबंधक श्रीमती कामिनी यादव द्वारा संपन्न हुआ। उपस्थित स्कूली बच्चों के मध्य लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा कराते हुए आपसी भाईचारे व प्रेम का अनुपम संदेश दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानाध्यापक बृजेश यादव द्वारा कारित किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद सईद खाँ राम नारायण, मोहम्मद नईम चौधरी, हसीब खान, कृपाराम शाहू, व सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएँ, कर्मचारी गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN लाइव न्यूज़

No comments