नगर निगम कार्यकारिणी के छः नये सदस्यों का चयन निर्विरो
HTN Live
आज दिनाँक 22/01/2019 को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हॉल में नगर निगम कार्यकारिणी के छः नये सदस्यों के चयन हेतु महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में सदन का विशेष सत्र आहूत किया गया।
महापौर की योजनाबद्ध, दूरदर्शितापूर्ण एवं सबको साथ लेकर चलने की रणनीति के कारण नगर निगम कार्यकारिणी के छः नये सदस्यों का चयन निर्विरोध तरीके से सम्पन्न हो गया।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में भाजपा के चार एवम समाजवादी पार्टी के दो सदस्य रहे। भाजपा से कौशलेन्द्र द्विवेदी (वार्ड : विद्यावती द्वितीय), सुधीर मिश्रा 'बबलू' (वार्ड : बाबू कुंज बिहारी), नागेंद्र सिंह चौहान (वार्ड : हज़रतगंज), कुमकुम राजपूत (अयोध्यादास द्वितीय) एवं समाजवादी पार्टी से शैलेन्द्र सिंह 'बल्लू' (वार्ड : विवेकानन्दपुरी वार्ड) व मोहम्मद सलीम (वार्ड : बेगम हज़रत महल-बजरंगबली वार्ड) चयनित हुए।
*चुनाव की स्थिति से भी निपटने को तैयार रहीं महापौर*
वैसे तो नगर निगम कार्यकारिणी के नये सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध तरीके से सम्पन्न हुआ लेकिन चुनाव की स्थिति बनने पर महापौर ने पदेन सदस्यों एवं भाजपा पार्षदों को वोट देने के लिये पहले से ही सूचित कर दिया था एवं चुनाव प्रकिया के समय सदन में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया था। पदेन सदस्यों एवम भाजपा पार्षदों की पर्याप्त संख्या बल के आधार पर महापौर भाजपा के चारों प्रत्याशियों की जीत के लिये पूर्ण रूप से आशान्वित थीं।
*जब महापौर ने दिखाई सहृदयता*
कन्हैया माधोपुर द्वितीय वार्ड की निर्दलीय पार्षद रुखसाना बेगम ने निर्धारित समय के खत्म होने के बाद अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया जिसका अधिकतर पार्षदों ने विरोध किया। लेकिन महापौर ने बड़ा दिल दिखाते हुए उनको पांच मिनट का समय देते हुए पर्चा दाखिल करने को कहा लेकिन उनके नामांकन पत्र में त्रुटि होने के कारण उनका नामांकन खारिज़ हो गया।

No comments