Breaking News

अवध गर्ल्स पी जी कालेज में दिनांक 22-1-19को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

HTN Live


अवध गर्ल्स  पी जी कालेज में दिनांक 22-1-19को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर में उद्घाटन सत्र के शुभारंभ में लखनऊ विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक एवं समाज कार्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश द्विवेदी जी उपस्थित थे जिन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ उपमा चतुर्वेदी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ रेखा गुप्ता, डॉ सुप्रिया चतुर्वेदी एवं डॉ उष्मिता कौल के साथ दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ चतुर्वेदी ने प्रो द्विवेदी को पौधा भेंट करके उनका स्वागत किया एवं डॉ रेखा गुप्ता ने डॉ चतुर्वेदी को पौधा भेंट करके उनका सम्मान किया।


       महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की अध्यक्ष कोमल सिंह रघुवंशी के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करने के बाद छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत' उठें समाज के लिए उठें उठें' का गान किया।
इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं कैबिनेट गंज प्राइमरी स्कूल के नवीनीकरण पर बनाई गई पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन का प्रस्तुतिकरण भी हुआ। जिसकी रिपोर्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेखा गुप्ता ने पढ़ कर सभी को वास्तविक गतिविधियों से परिचित कराया।

          इसके बाद डॉ उपमा चतुर्वेदीने छात्रओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य से परिचित कराते हुए शिविर की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रमुख अतिथि प्रो द्विवेदी ने अपने व्याख्यान में  छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेषताओं एवं महत्व से अवगत कराते उन्हें अपने जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। सत्र के समापन में समिति की सह सचिव गौरी अरोड़ा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन की प्रस्तुति के बाद राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


      शिविर के द्वितीय सत्र फेवीक्रिल के श्री आशीष मौर्या ने छात्रओं को फेवीक्रिल से बनी अनेक वस्तुओं को बनाने की सामग्री और तकनीक से परिचित कराया।
शिविर के अंतिम सत्र में कृष्णा तंरगम नामक एक लाभ निरपेक्ष संस्था के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संस्था के निर्देशक एवं संपादक श्री विवेक शर्मा जी थे। कार्यशाला का विषय "BODY MIND DISCIPLINE :THE GITA WAY "था । इस सत्र में कृष्ण द्वारा प्रदत्त गीता के मूल सिद्धांतों पर चर्चा एवं ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा कुंभ क्रिया कुंभ ध्यान श्लोक का उच्चारण एवं गायन का अभ्यास कराया गया।

No comments