Breaking News

*दबंगों की दबंगई के आगे, ग्रामीणों की समाधान दिवस में भी नहीं हो रही सुनवाई। प्रशासन मौन!*

                               HTN Live





संवाददाता सूत्र निघासन खीरी
*निघासन खीरी* ताजा मामला जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खंड क्षेत्र निघासन के ग्राम पंचायत मिर्जागंज का जहाँ पर मस्जिद के पीछे पुराने जमाने से बना पुराना ग्राम समाज का तालाब जो आज के समय उसी तालाब में गाँव से नालियों का पानी उसी तालाब में इकट्ठा हुआ करता था। जो लगभग पिछले महीनों से कुछ ग्राम पंचायत के दबंग लोगों ने ग्राम समाज के तालाब पर कब्जा कर लिया था। गाँव वालों ने जिसकी शिकायत दिनांक 30/10/2018 को दिन मंगलवार को निघासन सम्पूर्ण *समाधान दिवस* में शिकायत पत्र देकर रास्ते में भरा नालियों का गंदा पानी से निजात पाने के लिए व गंदगी से फेलने वाली संक्रामक रोगों जैसी बिमारियों का खतरा बना हुआ हैं।   मिर्जागंज निवासी साहिर बैग ने ग्राम पंचायत प्रधान व ग्रामीण महबूब बैग,  मुनीर खान,  राजू बैग, ऐस मोहम्मद,  नजीउल,  अली मोहम्मद,  जमील खान,  ताहिर बैग, जमील अहमद आदि ग्रामीणों ने मिलकर पिछले महीने लगभग निघासन सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राथना पत्र 📩 दिया था जिसका अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्राम पंचायत के मुस्लिम समाज व मस्जिद के पास बने मकान के लोगों का कहना है कि जब से दबंग लोगों ने तालाब पाट डाला से उसी दिन से गांव की में बनी नालियों का पानी  तालाब के बजाए अब रास्ते में जमा हो गया है जिससे ग्रामीण व नमाजियों के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है  ग्रामीणों का कहना है की हम लोगों ने कई बार तहसील के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आया।
अब देखना यह है कि दबंगों की दबंगई के आगे। योगी सरकार में अब शासन प्रशासन व अधिकारी मौन कब तक रहेगें।

No comments