Breaking News

*10% सवर्ण आरक्षण में से मुसलमानों को दिया जाए 5% कोटा-आज़म खान*

HTN Live



सवर्णों को मिलने वाले 10 फीसदी आरक्षण में से सपा नेता आजम खान ने मुसलमानों के लिए 5 फीसद आरक्षण की मांग की है. आजम खान का कहना है कि सवर्णों से ज्यादा पिछड़ापन मुसलमानों में है इसलिए तो इस 10 फीसदी आरक्षण में 5 फीसदी आरक्षण मुसलमानों के लिए होना चाहिए।

आजम खां ने कहा, 'संसद ने सच्चर आयोग बनाया था. दस साल पहले आयोग यह रिपोर्ट दे चुका है कि मुसलमानों की आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक स्थिति दलितों से भी बदतर है, इसलिए हमने मांग की थी कि हमें दलितों की श्रेणी में कर दिया जाए ताकि उन्हें वे सहूलियतें मिल जाएं जो दलितों को मिलती हैं, लेकिन राजनीतिक कारणों से ऐसा नहीं हुआ ।'

No comments