Breaking News

चौक बनेगा मॉडल बाजार , महापौर ने व्यापारियों के साथ की बैठक

HTN Live


महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए मॉडल बाजार के क्रम में पहल कर पश्चिम-उत्तर विधानसभा के चौक बाजार को मॉडल बाज़ार बनाने के लिए बैठक महापौर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। 

इसमे जिलाधिकारी कौशल राज, एसपी ट्रैफिक रवि रंजन, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा,   के साथ चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं लखनऊ व्यापार मंडल के विरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा, महामंत्री अभिषेक खरे अपने व्यापर मण्डल के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एवं नगर निगम, जलकल/ जलनिगम के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

ज्ञात हो कि, महापौर के चुनावी वादे जिसमे लखनऊ को स्वच्छ,सुंदर, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्मार्ट लखनऊ के वायदा महापौर ने किया था और इसी क्रम में चौक बाजार को मॉडल बाजार बनाने के लिए बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पूर्व में भी महापौर संयुक्ता भाटिया ने सूरत एवं अहमदाबाद की तर्ज़ पर 5 विधानसभाओं के 5 प्रमुख बाज़ारों को मॉडल बाज़ार के रूप विकसित करने का निर्णय व्यापारियों संग लिया था, जिसमें भूतनाथ बाजार ,अमीनाबाद बाज़ार, याहियागंज बाज़ार, चौक बाज़ार,  एवं आलमबाग़ बाज़ार को मॉडल बाज़ार के रूप में व्यापारियों के सहयोग से विकसित करना था।

बैठक में चौक बाजार में ट्राफिक कंट्रोल, पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करना, जल -सीवर व्यवस्था, बिजली, सफ़ाई, सुलभ शौचालय, पार्किंग व्यवस्था, कैमरे, वेण्डिंग जोन आदि से सुसज्जित करने का निर्णय किया गया।

इस अवसर पर तय हुआ कि सभी समस्याओं के लिए बाजार स्तर पर कमिटी बनाई जाएगी, जिसमे व्यापारी और चौक के स्थानीय निवासी दोनों चौक की विभिन्न समस्याओं पर अपनी सुझाव देंगे।

इस अवसर महापौर ने जिलाधिकारी से पांचो बाजारों के लिए शासन स्तर पर एक -एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा जिससे कि सभी बाजारों की समितियां अपनी समस्याओं को निस्तारण हेतु संपर्क कर सकेंगी। महापौर के इस सुझाव को तत्काल जिलाधिकारी ने स्वीकार करते हुऐ जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए अशस्वस्त किया।

*साथ ही महापौर ने नगर आयुक्त को पांचों बाजारों के लिए एलईडी स्ट्रिप लगाने के लिए निर्देशित किया।*

बैठक में विभिन्न विषयों पर क्रमवार चर्चा हुई।

*सफाई/ स्वच्छता:-*
* दुकान पर 2 समय डोर टू डोर क़ूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था करना।
* 2 समय सफ़ाई की  व्यवस्था लागू करना।
* बाजार में जगह जगह पर आवस्यकता अनुसार डस्टबिन की व्यवस्था करना और  बाजार में गीला कचरा और सूखा कचरा के लिए टू- बोकसेज बिन की व्यवस्था करना।

* कूड़ा निस्तारण हेतु कम्पेक्टर को उचित स्थान पर लगवाना |

* नाईट स्वीपिंग के लिए महापौर ने अधिकारियों को दिये गए निर्देश।

*जल निकासी :-*
* नालियों की सफाई, अवरोध मुक्त जलनिकासी, सीवर की व्यस्था करवाना एवं रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी।

*शौचालय :-*
* बाजार में सुलभ शौचालय और मूत्रालय की उचित व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए स्थान व्यापारी स्वयं उपलब्ध करवाएंगे।

*सुरक्षा:-*
* हर चौराहे पर हर दिशा की ओर कैमरे लगा कर उसका कंट्रोल रूम स्थापित करना जिसकी २४ घंटे निगरानी हो ।
* बाजार में दोनों ओर 2-2 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

* पूरे मार्किट में सुरक्षा के लिए 1 टीएसआई सहित 15 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
* उक्त मार्केट में आपातक़ालीन व्यवस्था हेतु मिनी फ़ायर मैनज्मेंट सिस्टम एवं २ मिनी क्लीनिक/ मोबाइल हॉस्पिटल/ एमबुलेंनस की व्यवस्था की जाएगी  ।

*पेयजल:-*

* पेयजल व्यवस्था के लिए उचित स्थानों पर स्वच्छ और मौसम अनुसार पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

*सुसज्जा :-*

* स्थान चयन कर फ़ुटपाथ के किनारे बैठने के लिए उचित दूरी पर बेंच की व्यवस्था की जाएगी |

* दिव्यांगों और चलने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए मुफ्त व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी  ।

*मार्ग प्रकाश / बिजली व्यवस्था :-*

* बिजली के तारों पर अंडरग्राउंड करके बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाया जायेगा।

* 24 घंटे बिजली की व्यवस्था रहेगी |

*ट्राफिक / पार्किंग :-*
* मार्केट परिक्षेत्र में चार पहिया वहनो के प्रवेश को वर्जित करना, 2 पहिया वाहनो की संख्या कम करना का प्रयास, स्मार्ट बाजार के अंतिम लक्ष्य में पूरे बाजार को नो वेहिकल जोन घोषित करने पर चर्चा की गयी।

* चौक स्टेडियम के सामने वाली पार्किंग को पुनः प्रारम्भ करना।

* वहाँ स्थित पटरी दुकानदारो जो की अतिक्रमण का प्रमुख कारण होते है, उनको चिन्हित कर उनके लिए अलग स्थान निर्धारित कर वेण्डिंग जोन अलॉट करना तथा बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित करवाया जायेगा ।

*डिजिटलाईजेसन :-*

* मार्केट में प्रवेश करते समय ही हर चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से उपलब्ध दुकानो एवं उनकी विशेषताओं का विवरण डायनामिक प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा।

* पूरे चौक मार्केट को wi-fi  युक्त किया जायेगा ।

* चौक मार्केट का एक मोबाइल एप लॉंच करवाना जिससे उक्त मार्केट में स्थित दुकानो, विशेषताएँ, ऑनलाइन ख़रीदारी, कांटैक्ट डिटेल्स आदि का विवरण उपलब्ध हो, एसी व्यवस्था की जाएगी ।

*प्रशासनिक व्यवस्था:-*

* व्यापार मंडल की टीम (कमिटी) बनाकर प्रशासनिक व्यवस्था को स्थानीय पार्षद/स्थानीय निवासी संग मिलकर सम्हाले ऐसी व्यवस्था बनायीं जाएगी ।

* व्यापारी ने गोल दरवाजे के सौन्दरियकरण की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने सौन्दरियकरण करवाने के उपरांत उसके संरक्षण का भी आश्वासन दिया।

महापौर जी ने कहा कि चौक मार्किट में जहाँ आवस्यकता होगी वहाँ विधायक जी एवं लखनऊ के सांसद माननीय गृह मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी का सहयोग एवं आशीर्वाद लेकर इसको मॉडल बाजार बनाया जाएगा ।

इस बैठक में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, स्थानीय पार्षद लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा, हरिप्रसाद अग्रवाल, दीपू खत्री, राजकुमार वर्मा, संजय, गोपी चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जैन, अन्य व्यापारीगण जिनमे आदि भी उपस्थित रहे ।

No comments