Breaking News

सेल्स स्किल्स पर आईआईएसई ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन्स में आयोजित हुई कार्यशाला

HTN Live



लखनऊ के  कल्याणपुर स्थित आईआईएसई ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन्स (IISE Group Of Institutions) में एक दिवसीय सेलिंग स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता के विश्वविख्यात मार्केटिंग गुरू एवं कारपोरेट ट्रेनर देवदीप मित्रा ने संस्थान के छात्रो को मार्केटिंग कौशल के गुर सिखाये। बाजार में बढ रही ब्रांड प्रतिस्पर्धा के दौर में मैनजमेंट के छात्र पढाई पूरी करने के बाद बाजार में अपनी योग्यता को  निखारने के लिए कुछ अलग करना होगा तभी प्रतिस्पर्धा के दौर में वह बाजार में बने रह सकेगें। यह बात उन्होने कार्यशाला के दौरान कही।

कार्यशाला के दौरान इनसाइट ट्रेनिंग प्राइवेट लिमेटड के एमडी सिद्धान्त गौर  ने बताया कि बाजार की धाराणा काफी विस्तृत है और इसमे अपने आप को निखारने के लिए रोज कुछ नयी सीख की जरूरत होती है। बाजार में आये दिन  आने वाली  नयी तकनीक  के साथ तालमेल करने से लोग अपने कौशल के और अधिका निखार सकते है।

कार्यशाला के दौरान  आईआईएसई ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन्स की सीएमडी फिरदौस सिद्दीकी, एमडी राजीव रतन,सीएफओ बीडी सक्सेना, रजिस्ट्रार पीके सिंह, संस्था के डायरेक्टर अरूण शुक्ला, नवीन उप्रेती, अनुराग श्रीवास्तव, अविष्कार गुप्ता, दीप्ती गुप्ता, प्रिंयका कालरा, डाक्टर प्रेरणा त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, दीक्षा मिश्रा, लुबना किदवई, सुनीता शुक्ला तरून बोस सहित भारी संख्या में छात्र छात्राओ ने भाग लिया। 



No comments