Breaking News

HTN Live

बीकापुर । अयोध्या उत्तर प्रदेश
कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार की रात मलेथूकनक रेलवे स्टेशन के पास से तीन टप्पेबाजो को गिरफ्तार करके कई घटनाओं का किया खुलासा। लोगों को झांसा देकर टप्पे बाजी करने के अलावा चोरी भी करते थे तीनों आरोपी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल 20650 रुपये नगद बरामद किया है । चोरी करने के साथ कागज की गड्डी बनाकर रुपए दोगुना कर देने का झांसा देकर करते थे टप्पेबाजी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
जे पी दिवेदी
  उप संपादक उत्तर प्रदेश
HTN  लाइव न्यूज़

No comments