खेलों द्वारा बच्चों में दलीय भावना, एवं नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का विकास होता है - महापौर
HTN Live
*खेलों द्वारा बच्चों में दलीय भावना, एवं नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का विकास होता है - महापौर*
दिनाँक 07/01/2019 को माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अमीनाबाद स्थित नगर निगम द्वारा संचालित अमीनाबाद इण्टर कॉलेज में बच्चों के खेलने के लिये नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया।
महापौर ने इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन में प्रथम आवश्यक्ता है लेकिन शिक्षा के साथ ही खेल, व्यायाम एवं अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों का भी उतना ही महत्व हैं। यह सर्वविदित है कि एक स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क होता है और जब तक स्वस्थ्य मस्तिष्क नहीं होगा शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करना संभव नहीं है। बच्चों में खेल भावना से परस्पर सहयोग, दलीय भावना, नेतृत्व क्षमता, तार्किक क्षमता, सहभागिता, कल्पनाशीलता आदि गुणों का भी विकास होता है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य साहब लाल मिश्रा ने बताया कि महापौर जी की प्रेरणा एवं प्रयास से यह बैडमिंटन कोर्ट आज अपना मूर्त रूप ले सका है। लोकार्पण के अवसर पर स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी भी मौजूद रहे।

No comments