*महापौर के प्रयास से कान्हा उपवन को मिलेगा ग्रामोद्योग विभाग का साथ*
HTN Live
आज दिनाँक 07/01/2019 को माननीय खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचौरी एवं माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कान्हा उपवन पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं वहाँ चल रहे प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा एवं मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार राव ने मंत्री एवं महापौर को गौशाला में गोवंश के रख-रखाव, भोजन, स्वास्थ्य, चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गौशाला में एकत्रित गोबर द्वारा लट्ठों के बनाये जाने की जानकारी दी जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोमूत्र को भी विक्रय करने करने के साथ साथ विभिन्न औषधियां बनाने की योजना है।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार राव ने बताया कि गोवंश को सबसे ज्यादा नुकसान पॉलिथीन से हो रहा है। पॉलिथीन प्रतिबंध के पश्चात इसमें कमी जरूर आयी है लेकिन हमारा प्रयास यह है कि सड़कों पर गोवंश न रहे इसके लिए जुर्माने के साथ ही गौ पालकों को भी समझाया जा रहा है।
वहां पर चल रहे अन्नपूर्णा कैंटीन में गोबर गैस का उपयोग किया जाता है और मात्र एक हज़ार रुपये में एक माह का भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
माननीय मंत्री ने कान्हा उपवन की व्यवस्थाओं से संतुष्टि जाहिर करते हुए महापौर को उनके विभाग द्वारा पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही एवं अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा की प्रशंसा की।

No comments