दिल्ली के रेढ़ी पटरी एसोसिएशन के नेता श्री सागर यादव अपने मुख्य पदाधिकारी व् समर्थकों के साथ लोक शक्ति पार्टी में शामिल
HTN Live
दिल्ली के रेढ़ी पटरी एसोसिएशन के नेता श्री सागर यादव अपने मुख्य पदाधिकारी व् समर्थकों के साथ लोक शक्ति पार्टी में शामिल -18 जनवरी 2019 को करेंगे दिल्ली सरकार एवं सचिवालय का घेराव
दिल्ली के रेढ़ी पटरी एसोसिएशन के नेता श्री सागर यादव अपने मुख्य पदाधिकारी व् समर्थकों के साथ लोक शक्ति पार्टी में शामिल -18 जनवरी 2019 को करेंगे दिल्ली सरकार एवं सचिवालय का घेराव
आज पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित लोक शक्ति पार्टी के कार्यालय में दिल्ली के रेढ़ी पटरी एसोसिएशन के नेता श्री सागर यादव अपने मुख्य पदाधिकारी व् समर्थकों के साथ लोक शक्ति पार्टी में शामिल हो गए
श्री सागर यादव को लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार के समक्ष दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ने सदयता ग्रहण कराई साथ ही लोक शक्ति पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार जी ने श्री सागर यादव को दिल्ली प्रदेश में उपाध्यक्ष व् दिल्ली प्रदेश रेढ़ी पटरी मोर्चा का प्रभारी का मनोनयन की घोषणा की इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शिशिर शर्मा ,राष्ट्रीय महासचिव रवि कपूर ,राष्ट्रीय अध्यक्ष sc /st मोर्चा कृष्ण कुमार पासवान ,अध्यक्ष महिला मोर्चा निशा तिवारी कपूर ,महासचिव रीना चौहान , सज्जन कुमार ,राजीव चौहान एवं रेढ़ी पटरी के नेता व् tvc मेंबर समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे
पार्टी में शामिल होते ही सागर यादव ने कहा की दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के पांच लाख रेढ़ी पटरी के लोगों को धोखा दिया है एवं TVC (टाउन वेंडिंग कमिटी ) के सदस्यों को गुमराह किया गया है फलस्वरूप TVC मेंबर जो की रेढ़ी पटरी वालों के बिच से चुनाव जीत कर आएं हैं और उनके सच्चे प्रतिनिधि हैं जो केजरीवाल सरकार के रवैये के कारन ठगा मह्सुश कर रहें हैं लिहाजा रेढ़ी पटरी वालों ने यह तय किया है की जब तक उनके दुकानों का सर्वे सरकार द्वारा नहीं कराया जाता वो चुप नहीं बैठेंगे एवं सरकार को उखड फेंकेंगे
इसके मद्देनज़र श्री सागर यादव (दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष लोक शक्ति पार्टी ) ने एलान किया है की 18 जनवरी 2019 को दिल्ली के समस्त रेढ़ी पटरी के लोग दिल्ली सरकार एवं सचिवालय का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री से यह मांग करेंगे की रेढ़ी पटरी वालों को उनके दुकानों का सर्वे जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित हो साथ ही टाउन वेंडिंग कमिटी के जीते हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों को भी सरकार जल्द से जल्द लागु करे
साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव रवि कपूर ने कहा की भू अध्यादेश लाकर सरकार दिल्ली के समस्त जे जे कॉलोनी ,अनधिकृत कॉलोनी व् यमुना खादर को जमीन का मालिकाना हक़ दिलाने के लिए दिनांक 4 फरवरी 2019 को दिल्ली के लाखों लोग संसद घेराव करेगी एवं सागर यादव जी के पार्टी में शामिल होने से दिल्ली के रेडी पटरी के लोगों की संख्या संसद घेराव में अच्छी भूमिका अदा करेगी


No comments