Breaking News

**गन्ना सटटा‘पर्ची में हो रहे खेल से किसान बेहाल** **जिला सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड रौजा के सचिव किसान को कर रहे परेशान**

HTN Live


**ओवरवेट बताकर सचिव ने सट्टा पर्ची को किया समाप्त**
**अन्य काश्तकारों कर 400 कुंतल डालने कर बाद भी कोई रोक नही**

शाहजहाँपुर।गन्ना पर्ची के खेल में अन्नदाता को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। मिल द्वारा पर्ची वितरण के नियम कब बदल दिए जाएं, यह जानकारी गन्ना किसानों को नहीं दी जाती। पर्ची को बार-बार मिल के चक्कर लगाने पर अन्नदाता को मिल अफसरों की उपेक्षा का शिकार भी होना पड़ता है।
 आरोप है कि क्षेत्र के दबंगों को आसानी से पर्ची मिल जाती और उनका गन्ना भी समय से खरीद लिया जाता है।
ऐसे में अन्नदाता का गन्ने की फसल से मोह भंग होता जा रहा है।
रौजा चीनी मिल में पोथीराम निवासी नौसारा पसगवां के नाम से सट्टा संचालित है। इस पर्ची से अब तक 317 कुंतल गन्ना डाला गया है।सचिव ने पोथीराम की पर्ची पर ओवरवेट का हवाला देते हुए गन्ना सट्टा की पर्ची समाप्त कर दी गई। जबकि अन्य काश्तकारों कश्मीर सिंह, जितेंद्र सिंह, जागनलाल  जिनका 400 कुंतल से ज्यादा गन्ना डाला जा चुका है ।
रौजा सचिव द्वारा धांधली की जा रही है।किसान सतेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी पर्ची समाप्त कर दिए जाने के कारण वह बहुत परेशान है उनका कहना है कि''खेत में खड़ी गन्ने की फसल जवान बेटी की तरह ही है. जितनी जल्दी इसकी खेत से विदाई हो जाए उतना ही बढिय़ा है.'

रिपोर्ट हिन्दू अमन मिश्रा

No comments