Breaking News

वेशकीमती सागौन की नौ बोटा लकड़ी बरामद

HTN Live


ममरी लखीमपुर।महेशपुर रेंज से बेशकीमती लकड़ी चोरी का मामला थमने का नाम नहीँ ले रहा है। लकड़ी माफियाओं के सामने वन विभाग के सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।अभी दो दिन पहले रेहरिया पुलिस चौकी के फालोवर रामजन्म के यहाँ से कई अदद चिरी हुई लकड़ी बरामद हुई थी। वन विभाग ने जाँच के बाद फालोवर के विरुद्ध वन अधिनियम का मामला दर्ज किया  था।इसके बाद शुक्रवार की रात्रि लकड़ी चोरों ने जंगल से लाखों की कीमत के सागौन के नौ बोटा काट कर बाहन से मोहम्मदी ले जाने में कामयाब रहे।मुखविर की सूचना पर रेंजर बनारसी दास शाक्य फारेस्ट गार्ड श्याम किशोर शुक्ला आदि की टीम ने छापामार कर लकड़ी को मोहम्मदी के एक स्थान से बरामद कर कब्जे में लेकर अपने बाहन से लाकर रेंज पहुँचा दिया।जबकि लकड़ी माफिया फरार हो जाने में कामयाब रहे।रेंजर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल पूरी होने के बाद अगले दिन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा।

No comments