Breaking News

*मडियांव एसओ फरमा रहे आराम, चौकी प्रभारी अवैध करानामों को दे रहे अंजाम*

HTN Live

लखनऊ से खबर
लखनऊ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार उच्च ःःःअफसरों के साथ बैठकें कर पुलिस की छवि सुधारने और ईमानदारी से काम करने की चेतावनी दे रहे हैं। इसके बादवजूद पुलिस की मनमानी जारी है। थाना मडियांव की चौकी केशव नगर के प्रभारी प्रमोद कुमार यादव (उपनिरीक्षक) पर विगत कई वर्षों से अपने पुलिस पद का दुरुपयोग करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज खाकी का दुरुपयोग कर फर्जी ऍफ़.आई.आर. लिखने, गलत विवेचना कर बेगुनाहों को फंसाने, झूंठी चार्जशीट तैयार करने, अपनी तैनाती के क्षेत्र में अवैध कब्जे और अतिक्रमण कराने जैसे कृत्यों का अंजाम देने में मस्त हैं। चौ की इंचार्ज के कारनामों से गरीब परेशान हो चुके हैं। इस पर तहरीर नाम संस्था ने चौकी इंचार्ज प्रमोद के खिलाफ प्रमुख सचिव गृह को शिकायत भेजकर खुली सतर्कता जांच कराने की मांग की है। 


अवैध संपत्तियों की जांच

तहरीर संस्था क अध्यक्ष व समाजसेवी संजय शर्मा ने एम न्यूज संवाददाता से बातचीत कर बताया कि चौकी इंचार्ज के अवैध करानामों को लेकर कई शिकायतें उनको मिल चुकी हैं। लेकिन उच्च अफसरों की मिलीभगत के कारण चौकी प्रभारी पर के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जा रहा है। गरीबों को न्याय दिलाने और पुलिस की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शिकायत भेजकर चौकी प्रभारी प्रमोद के अवैध संपत्तियों की जांच कराने को लेकर मांग की गई है।



हेल्पलानइ न पर शिकायत

संजय ने बताया कि संस्था की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन 7991479999 पर बताया गया कि चौकी प्रभारी प्रमोद गैरकानूनी काम घूस लेकर कर रहे है। राजधानी में बने रहने के लिए लालच में उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर किये जा रहे हैं। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चौकी इंचार्ज के अवैध संपत्तियों की जांच कराई जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव से शिकायत में यह भी अनुरोध किया है कि सतर्कता जांच परिणाम के आधार पर निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की जाए।


*प्रेस रिपोर्टर लखनऊ*

No comments